Baghpat News: बागपत जनपद की थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल की बिक्री करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में डीजल-पेट्रोल के साथ दो वाहन भी बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई जनपद में चलाए जा रहे अवैध पेट्रोल-डीजल बिक्री विरोधी अभियान के तहत की गई।
बता दे कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में छापेमारी की। मौके पर पुलिस को एक टैम्पो संख्या UP 14 ET 6802 तथा एक ओमनी वैन संख्या HR 10 AB 3332 खड़ी मिली। जांच के दौरान टैम्पो से तीन कैनों में लगभग 70 लीटर पेट्रोल तथा ओमनी वैन से आठ कैनों में लगभग 360 लीटर डीजल बरामद किया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी हरियाणा से सस्ते दामों पर डीजल और पेट्रोल खरीदकर विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से बेचते थे। आरोपियों द्वारा प्रति लीटर लगभग 10 रुपये का अतिरिक्त मुनाफा कमाया जा रहा था।
पुलिस ने इस मामले की सूचना संबंधित विभाग को भी दे दी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वही गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जैकी खान पुत्र शफीक खान निवासी बिलौचपुरा, थाना सिंघावली अहीर तथा सावन पुत्र पवन निवासी धनौरा सिल्वर नगर, थाना बिनौली के रूप में हुई है । वही आरोपितों के कब्जे से कुल 360 लीटर डीजल (8 कैन), 70 लीटर पेट्रोल (3 कैन), एक ओमनी वैन और एक टैम्पो शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

