Banda News: मामला बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव का है। जहां बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाई जा रहे अभियान के क्रम में बबेरू पुलिस क्षेत्रधिकारी सौरभ सिंह के निकट पर्यवेक्षण में कमासिन थाना पुलिस के द्वारा दो दिन पहले युवक की गला दबाकर हत्या करने वाले मृतक युवक की पत्नी व उसके सगे भाई को गिरफ्तार किया गया है।
बता दे कि पिछले 3 व 4 अप्रैल की मध्य रात्रि ट्यूबवेल पर जामू गांव निवासी सोनू राजपूत व उसकी पत्नी निशा देवी छत पर सो रहे थे। तभी पति की संदिग्ध अवस्था पर मौत हो गई, सूचना मिलते ही कमासिन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाकर गहनता से जांच कर साक्ष्य संकलित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।
वहीं मृतक की मां सरस्वती देवी की तहरीर के आधार पर कमासिन थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहे थे, जिसमें कमासिन थाना पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले मृतक की बेवफा पत्नी निशा देवी व उसका सगा भाई, मोनू दोनों देवर भाभी को भीती तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से जब पूछताछ की गई तो पता चला की दोनों देवर और भाभी में प्रेम प्रसंग चल रहा था।
जिसकी जानकारी मृतक सोनू को हो गई थी, इसी बीच रात में दोनों से कहां सुनी हुई थी, जिसको लेकर मृतक सोनू की बेवफा पत्नी निशा देवी व उसका भाई मोनू के द्वारा सोनू की गला दबाकर हत्या कर दिया था।
जिसमें कमासिन थाना पुलिस के द्वारा अभियोग पंजीकृत करते हुए मृतक की पत्नी निशा देवी व उसका सगा भाई मोनू दोनों देवर भाभी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा, उप निरीक्षक रामआधार सिंह, हेड कांस्टेबल पंकज कुमार, कांस्टेबल निर्भय यादव, महिला कांस्टेबल अनामिका सिंह मौजूद रही।

