Dailyhunt
बंगाल में आएगा राम राज्य, पीएम मोदी पर विश्वास करके भाजपा को वोट करेगी जनता : रवि किशन

बंगाल में आएगा राम राज्य, पीएम मोदी पर विश्वास करके भाजपा को वोट करेगी जनता : रवि किशन

Newstrack 2 weeks ago

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवि किशन ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में इस बार बड़ा बदलाव होगा और 'राम राज्य' आएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देखकर और उन पर विश्वास करके सारी चीजों को लेकर इस बार भाजपा को वोट करेंगे।

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की रैली से पहले भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "पीएम मोदी उस वक्त में बंगाल जा रहे हैं, जब पूरे बंगाली अपने राज्य को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। ये लोग प्रधानमंत्री मोदी को देखकर और उन पर विश्वास करके सारी चीजों को लेकर इस बार भाजपा को वोट करेंगे। पश्चिम बंगाल में अबकी बार बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "पीएम मोदी की महासभाओं में आने वाली भीड़ को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार ममता बनर्जी सत्ता से बाहर होंगी। केंद्र की योजना, बंगाल का भविष्य और बांग्लादेशियों से बंगाल को बचाने की शुरुआत होगी। वहां राम राज्य आएगा।"

पीएम मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर रवि किशन ने कहा, "कांग्रेस नेता को पहले इस बात का जवाब देना चाहिए कि जहां दुनिया के अनेकों देशों में आग लगी है, आपका भारत क्यों सुरक्षित है। जहां हर चीज की कीमतें बढ़ रही हैं, जरूरी सुविधाओं से लोग वंचित हो रहे हैं और बड़े-बड़े देश बम धमाकों से उजड़ रहे हैं, उस समय में भारत कैसे सुरक्षित है और कैसे हम 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहे हैं, राहुल गांधी तो इन सभी बातों पर बोलना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी को इस बात का भी जवाब देना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर में नौजवानों ने पत्थर छोड़कर कलम और लैपटॉप कैसे पकड़ लिया है। भारत से नक्सलवाद कैसे खत्म हो गया। 81 करोड़ लोगों को राशन कैसे मिल रहा है। गरीबों को मकान कैसे मिल रहा है। इन सभी बातों का जवाब पहले राहुल गांधी दें और फिर ट्रंप वाले धमाके की ओर जाएं।"

रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से नफरत करते-करते ये लोग (विपक्षी नेता) अब भारत से नफरत करने लगे हैं। उनसे भारत के खिलाफ साजिश की बू आने लगी है।"

रवि किशन ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें कहा गया कि उत्तर प्रदेश से भाजपा की विदाई का समय आ गया है। उन्होंने कहा, "सिर्फ उत्तर प्रदेश नहीं, 2047 तक देश में भाजपा सुरक्षित दिखाई देती है। देश की जनता, हमारी माता-बहनें और नौजवान नहीं चाहते हैं कि भाजपा सरकार से हट जाए, ऐसे में अखिलेश यादव क्या बोलते हैं समझ नहीं आता है।"

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi