Dailyhunt
Bareilly News: उधारी के 15 हजार रुपये मांगने पर युवक पर हमला, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bareilly News: उधारी के 15 हजार रुपये मांगने पर युवक पर हमला, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Newstrack 2 weeks ago

Bareilly News: बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र के ग्राम नरखेड़ा में उधारी के पैसे मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर दबंगों ने युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित बालकराम पुत्र रामप्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक वर्ष पहले गांव के ही केशवराम ने उससे 15 हजार रुपये उधार लिए थे। लंबे समय से पैसे वापस मांगने के बावजूद आरोपी टालमटोल करता रहा। 30 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 5 बजे जब बालकराम ने फिर से अपने पैसे मांगे, तो केशवराम गुस्से में आ गया।

आरोप है कि केशवराम ने अपने साथियों सुखलाल और योगेंद्र के साथ मिलकर बालकराम पर हमला कर दिया। तीनों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई की, जिससे उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के बाद घायल बालकराम ने पुलिस से शिकायत की। शाही थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi