Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बारिश में भीगी उम्मीदें, डिप्टी सीएम आवास पर गूंजा आक्रोश: 3,284 कनिष्ठ सहायक अभ्यर्थियों ने खोला मोर्चा

बारिश में भीगी उम्मीदें, डिप्टी सीएम आवास पर गूंजा आक्रोश: 3,284 कनिष्ठ सहायक अभ्यर्थियों ने खोला मोर्चा

Newstrack 1 week ago

Etawah News: इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के गांव परमधाम में बुधवार सुबह एक वृद्ध किसान की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। 70 वर्षीय किसान सिद्ध स्वरूप की अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।

किसान रात में घर के बाहर पशुओं के पास जामुन के पेड़ के नीचे चारपाई डालकर सो रहे थे। सुबह पत्नी उन्हें जगाने पहुंची तो पति को खून से लथपथ मृत देखकर चीख पड़ीं।

परमधाम गांव निवासी सिद्ध स्वरूप (70) पुत्र लखपत मंगलवार रात घर के पास पशुओं की देखभाल के लिए बाहर सोए थे। उन्होंने जामुन के पेड़ के नीचे चारपाई डाल रखी थी। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोते समय उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे पत्नी मंजू देवी रोजाना की तरह उन्हें जगाने पहुंचीं। चारपाई पर पति को खून से लथपथ और मृत अवस्था में देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम, एसपी सिटी और सीओ सिटी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और हत्या से जुड़े पहलुओं की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर हमलावर तक पहुंचने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आपसी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

सिद्ध स्वरूप अपने पीछे पत्नी मंजू देवी, चार पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। सभी बेटे-बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi