Dailyhunt
भारत में लॉन्च हुआ OnePlus का नया फोन, कीमत और फीचर्स दोनों हैं शानदार

भारत में लॉन्च हुआ OnePlus का नया फोन, कीमत और फीचर्स दोनों हैं शानदार

Newstrack 1 month ago

OnePlus Nord 6: वनप्लस का नया स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च। इस हैंडसेट में 9000mAh की बैटरी, 50MP रियर कैमरा, 32MP का सेल्फी कैमरा और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का सपोर्ट मिलेगा। इसमें क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन प्रोसेसर का यूज किया जाएगा।

वनप्लस भारत में आज अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। जिसका नाम OnePlus Nord 6 है। इस हैंडसेट की लॉन्चिंग शाम 7 बजे हुई। इसमें कई कमाल के फीचर्स और 9000mAh की बैटरी दी जाएगी। ऑफिशियल लॉन्चिंग के दौरान कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल्स में बताया गया है।

फोन बैटरी और परफॉर्मेंस

OnePlus Nord 6 में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह दो दिन तक लगातार इस्तेमाल को सपोर्ट करेगी। साथ ही, इसमें फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मौजूद होगी।

फोन के डिजाइन और डिस्प्ले

फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा, जिससे गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग में स्मूथ अनुभव मिलेगा।

फोन के कैमरा फीचर्स

OnePlus Nord 6 में 64MP का प्राइमरी कैमरा, 16MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा सेटअप है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

फोन के प्रोसेसर और स्टोरेज

फोन में MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर दिया गया है। यह 8GB/12GB RAM और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज विकल्पों में आएगा।

AI का भी मिलेगा फीचर्स

OnePlus Nord 6 के अंदर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का सपोर्ट मिलेगा। इसमें वनप्लस एआई का नाम दिया है, जिसके तहत सर्कल टू सर्च, पर्सनालाइज्ड गूगल जेमिनाई, एआई घोस्ट राइटर्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसको डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस बनाया गया है।

OnePlus Nord 6 कि भारत में कीमत

कंपनी ने अभी तक कोई इस बात का संकेत नहीं दिया है कि ये फोन किस प्राइस रेंज में उतारा जाएगा लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो ऐसी उम्मीद है कि इस हैंडसेट को 35 हजार से 40 हजार रुपए के सेगमेंट में उतारा जा सकता है। याद दिला दें कि पिछले साल Nord 5 को 31,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था इसलिए इस साल कीमत बढ़ने की उम्मीद है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi