Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में मेकर्स का मास्टरस्ट्रोक! 20 साल में पहली बार बदलेगा शो का ये नियम

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में मेकर्स का मास्टरस्ट्रोक! 20 साल में पहली बार बदलेगा शो का ये नियम

Newstrack 1 week ago

Hardoi News: शाहाबाद तहसील क्षेत्र में EWS प्रमाणपत्र की रिपोर्ट को लेकर एक महिला और लेखपाल के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

महिला ने संबंधित लेखपाल पर रिपोर्ट लगाने के बदले रुपये मांगने का आरोप लगाया है। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंडरवा किला निवासी किरन देवी पत्नी अर्जुन सिंह ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसीलदार के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया था। प्रमाणपत्र की प्रक्रिया में लेखपाल की रिपोर्ट लगनी थी। महिला का आरोप है कि रिपोर्ट लगाने के नाम पर लेखपाल अनुज मिश्रा ने कथित तौर पर रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर रिपोर्ट लगाने में टालमटोल किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

लेखपाल बिना जांच के रिपोर्ट लगाने से इनकार करते दिखाई दे रहे हैं

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला और लेखपाल के बीच इसी मुद्दे को लेकर बातचीत होती दिखाई दे रही है। बातचीत के दौरान महिला रुपये मांगने की बात कहती नजर आती है, जबकि लेखपाल बिना जांच के रिपोर्ट लगाने से इनकार करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच रिपोर्ट लगाने और शिकायत किए जाने को लेकर तीखी बहस भी होती सुनाई दे रही है।वीडियो वायरल होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि रिपोर्ट के लिए जांच जरूरी थी तो जांच कब की जानी थी और आवेदन पर कार्रवाई की स्थिति क्या थी। यही बिंदु पूरे मामले की जांच में अहम हो सकता है।

बताया जा रहा है कि संबंधित लेखपाल को लेकर इससे पहले भी फरियादियों से कथित बदसलूकी के वीडियो सामने आ चुके हैं। ऐसे में ताजा वीडियो ने मामले को और चर्चा में ला दिया है।फिलहाल प्रकरण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और वीडियो में लगाए गए आरोपों की सत्यता सामने लाने की मांग की है। अब देखना होगा कि तहसील प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi