Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 में जाएगा ये मशहूर एक्टर खुद किया दावा, देखेंं

Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 में जाएगा ये मशहूर एक्टर खुद किया दावा, देखेंं

Newstrack 2 months ago

Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस टीवी जगत का सबसे प्रसिद्ध रियलटी शो है। इस शो के अबतक कुल 19 सीजन आ चुके हैं। Bigg Boss 19 के विजेता गौरव खन्ना बने थे। गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 जीतने के बाद दावा किया था कि उनको अभी तक शो की राशि नहीं मिली है।

तो वहीं Bigg Boss 19 खत्म होते ही दर्शकों को Bigg Boss 20 का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि मेकर्स ने बिग बॉस ओटीटी बंद कर दिया है। Bigg Boss की टाइमिंग में भी बदलाव कर दिया है। जहाँ पहले बिग बॉस के नए सीजन की शुरूआत अक्टूबर के महीने में होती थी। तो वहीं पिछले साल अगस्त के महीने में ही बिग बॉस की शुरूआत हो गई थी। अब जाकर Bigg Boss 20 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बिग बॉस शुरू होने से पहले ही शो के कंटेस्टेंट को लेकर खबरें सामने आने लगी है। चलिए जानते हैं Bigg Boss 20 के लिए किस कंटेस्टेंट को अप्रोच किया गया है।

बिग बॉस 20 में कौन-कौन से कंटेस्टेंट आएंगे नजर (Bigg Boss 20 Contestants Name)-

बिग बॉस 20 की शुरूआत अभी नहीं हुई है। लेकिन पहले ही शो के कंटेस्टेंट को लेकर नाम सामने आने लगे हैं। द 50 के कई सारे कंटेस्टेंट का नाम Bigg Boss 20 के लिए सामने आया है। तो वहीं सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मिस्टर फैजल शेख यानि मिस्टर फैजू जिनको हालहि में द 50 में देखा गया है। उन्होंने अनॉउंसमेंट किया है। कि वो बिग बॉस का हिस्सा जरूर बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि मैं कंफर्म करता हूँ कि अगर बुलाया जाएगा। तो मैं बिग बॉस जरूर करूँगा। लेकिन उन्होंने ये नहीं कहा है कि वो Bigg Boss 20 का हिस्सा बनेंगे। लेकिन काफी समय से ये खबरें आ रही हैं कि वो Bigg Boss 20 का हिस्सा बन सकते हैं। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि मिस्टर फैजू ने क्या कहा है।

बिग बॉस 20 की शुरूआत कब होगी (Bigg Boss 20 Release Date)-

बिग बॉस 20 टीवी जगत का सबसे प्रसिद्ध टीवी सीरियल है। जिसको बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करते हैं। तो वहीं बिग बॉस 19 जहाँ अगस्त के महीने में शुरू हुआ था। वहीं कहा जा रहा है कि Bigg Boss 20 की शुरूआत भी अगस्त के महीने में ही होगी। लेकिन अभी तक ऑफिशियली कंफर्मेशन नहीं आई है। इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi