Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bigg Boss 20 Contestants:कौन हैं सैंटी शर्मा ? विवादों से गहरा नाता,क्या बनेंगे बिग बॉस 20 का हिस्सा

Bigg Boss 20 Contestants:कौन हैं सैंटी शर्मा ? विवादों से गहरा नाता,क्या बनेंगे बिग बॉस 20 का हिस्सा

Newstrack 2 days ago

Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस भारत का सबसे बड़ा रियलटी शो है। जिसके अबतक कुल 19 सीजन आ चुके हैं। हर साल शो के नए सीजन आते हैं। पिछली साल बिग बॉस 19 का विनर गौरव खन्ना बने थे। जो इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा है।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के साथ ही साथ Bigg Boss 20 को लेकर भी अपडेट आने शुरू हो चुके हैं। जहाँ खतरों के खिलाड़ी 15 जुलाई के महीने में जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर आएगा। तो वहीं वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार Bigg Boss 20 की शूटिंग 21 सिंतबर 2026 को शुरू होगी। शो कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित किया जाएगा। इन सबके बीच शो के कंटेस्टेंट को लेकर अपडेट आने शुरू हो गए हैं। रिपोर्ट कि माने तो Bigg Boss 20 के लिए सैंटी शर्मा को अप्रोच किया गया है। कौन हैं सैंटी शर्मा और कितने अमीर हैं, जानिए इनके बारे में

बिग बॉस 20 सैंटी शर्मा कौन हैं (Who Is Bigg Boss 20 Santy Sharma)-

9 सितंबर, 1996 को जन्मे संती शर्मा मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले हैं। इनका असली नाम गणेश शर्मा है। संगीत प्रेमियों द्वारा उन्हें राज्य के शुरुआती स्वतंत्र रैपरों में से एक माना जाता है। सैंटी शर्मा ने लगभग 2014 में संगीत रिकॉर्ड करना शुरू किया और धीरे-धीरे हिंदी स्वतंत्र संगीत जगत में अपनी पहचान बनाई है। इन्होंने स्नातक की पढ़ाई की है। इनका गाना उड़ान और सुनी सुनी सड़क को काफी लोकप्रिय है। हाउसफुल 5 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने हाउसफुल 5 के लिए एक रैप लिखा और गाया।

सैंटी शर्मा के नाम विवाद (Santy Sharma Controversy)-

सैंटी शर्मा के इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने कॉकरोज जनता पार्टी की आलोचना की थी। सैंटी शर्मा ने इसे इंटरनेट ड्रामा बताया और युवाओं से आग्रह किया कि वे ऑनलाइन आंदोलनों का अंधाधुंध अनुसरण करने से पहले जानकारी की पुष्टि कर लें। उनके इस बयान के बाद वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में छा गए। सैंटी शर्मा ने बादशाह से जुड़े विवाद में उनका समर्थन किया था।

सैंटी शर्मा कितने अमीर हैं (Santy Sharma Net Worth In Rupees)-

सैंटी शर्मा के नेटवर्थ को लेकर किसी प्रकार की ऑफिशियल जानकारी नहीं प्राप्त है।

क्या सैंटी शर्मा बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगे (Is Santy Sharma Bigg Boss 20 Contestants)-

सैंटी शर्मा बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगे या नहीं इसके बारे में किसी प्रकार की ऑफिशियल जानकारी नहीं है। क्योंकि बिग बॉस 20 के मेकर्स और सैंटी शर्मा की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi