Blast Movie Review: तमिल इंड्रस्टी में अपनी एक्शन फिल्मों की वजह से लोगों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ने वाले एक्टर अर्जुन सरजा की Blast Movie आज यानि 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
फिल्म का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ था। फिल्म उस समय से ही चर्चाओं में छाई हुई थी। तो वहीं अब जाकर फिल्म सिनेमाघरों में जब रिलीज हो गई है तो फिल्म को देखने के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। चलिए जानते हैं अर्जुन सरजा की फिल्म ब्लास्ट कैसी है।
अर्जुन सरजा ब्लास्ट मूवी रिव्यू (Arjun Sarja Blast Movie Review In Hindi)-
Blast Movie में दर्शकों को हर पांच मिनट में एक एक्शन सीन्स देखने को मिल जाएगा। फिल्म में तीन खलनायक है। अर्जुन, अभिरामी और प्रीति मुखुंधन द्वारा अभिनीत यह फिल्म कराटे फाइटरों का एक परिवार है। फिल्म के हर एक दृश्य को बड़ी बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है। निर्देशक सुभाष के राज की Blast Movie की कहानी नीला और उसके पिता जो कि कराटे मास्टर के ईर्द-गिर्द घुमती है। जब ये दोनों एक साथ आते हैं, तो हर कोई इनको देखता रह जाता है। बेटी अपने पिता की हुबहू नकल करती हुई नजर आती है। फिल्म में दिखाया जाता है कि जब नीला अपना पहला मैच हार जाती है और दुखी हो जाती है तब उसकी ताकत बनकर उसका पिता उसका साथ देता है। और बताता है कि कैसे वो भी अपना पहला मैच हार गया था। जहाँ से नीला को प्रेरणा मिलती है। अर्जुन जो कि फिल्म में एक कराटे मास्टर हैं अपनी बेटी को सीखाते हैं कि यदि कोई तुमको मारे तो उसको पलटकर जवाब दो, हर समय तुम्हारे आसपास तुम्हारे माता-पिता नहीं होंगे। Blast Movie की कहानी ये दर्शाती है कि यदि किसी महिला को उसके घर से सपोर्ट मिलता है। और उसके हर एक कदम पर उसके माता-पिता उसका साथ देते हैं, तो वो कितनी आसानी से जीवन की हर एक परेशानियों का सामना बिना डरे कर लेती है।
इस फिल्म का निर्माण तमिल की अग्रणी प्रोडक्शन कंपनी एजीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले कल्पथी एस अघोरम, कल्पथी एस गणेश और कल्पी एस सुरेश ने किया है। एजीएस थलापति विजय के साथ गोट और बिगिल फिल्मों का निर्माण पहले कर चुकी है। अर्जुन सरजा जहाँ अपने एक्शन पैक्ड अवतार में नजर आए हैं। तो वहीं प्रीति मुकुंदन और अभिरामी ने Blast Movie का मुख्य आकर्षण बनने का काम किया है।
ब्लास्ट मूवी ट्वीटर रिव्यू (Blast Movie Twitter Review In Hindi)-
Blast Movie का ट्वीटर पर रिव्यू आना शुरू हो गया है। चलिए जानते हैं दर्शकों को ये फिल्म कितनी पसंद आई है। Blast Movie देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ब्लास्ट एक ऐसी फिल्म लगती है जो अपने मकसद को बखूबी जानती है। एक्शन किंग अर्जुन अपनी खास दमदार परफॉर्मेंस देते हैं, वहीं प्रीति मुकुंदन और अभिरामी कहानी में गहराई लाती हैं। खबरों के मुताबिक, कहानी एक मध्यमवर्गीय परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित है, जिससे यह आम एक्शन फिल्मों से अलग हटकर एक अनोखा रूप लेती है। अर्जुन फिल्म में कराटे मास्टर का किरदार निभा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि असल जिंदगी में मार्शल आर्ट से जुड़े होने और खुद कराटे में प्रशिक्षित होने के बावजूद, उन्होंने इससे पहले फिल्मों में ऐसा किरदार नहीं निभाया है, जो इसे और भी रोमांचक बनाता है। एजीएस एंटरटेनमेंट का यह नया प्रोजेक्ट वाकई उम्मीद जगाता है।
एक अन्य यूजर ने लिखा- #Blast में स्टाइलिश एक्शन, भावनाओं से भरपूर और विश्वसनीय अभिनय का वादा किया गया है, जो इसे दर्शकों के लिए एक संपूर्ण थिएटर मनोरंजन बनाता है।
तो वहीं Blast Movie देखने के बाद दर्शकों ने क्या कहा, देखें

