Bobby Deol Villain Era: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने 90 के दशक से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की, उनकी पहली फिल्म "बरसात" थी, इस फिल्म के बाद बॉबी देओल छा गए और फिर उन्होंने बैक टू बैक कई फिल्मों में हीरो का रोल अदा किया, जिसके लिए उन्हें फैंस का प्यार भी खूब मिला।
लेकिन हीरो से ज्यादा फैंस उन्हें विलेन के रोल में पसंद करने लगें हैं, जी हां! और ये सब उनकी फिल्म एनिमल से हुआ। एनिमल फिल्म के बाद बॉबी देओल की किस्मत इस तरह से पलटी कि अब दर्शक उन्हें सिर्फ विलेन के रोल में देखना चाहते हैं और दिलचस्प बात तो यह भी है कि बॉबी देओल को एक से एक खतरनाक विलेन का रोल भी ऑफर हो रहा है।
बॉबी देओल का Villain Era
अभिनेता बॉबी देओल ने 90 के दशक में फिल्मी पर्दे पर खूब राज किया, लेकिन फिर एक समय आया, जब उनका करियर ठप्प हो गया, कई सालों तक वे बड़े पर्दे से गायब रहे, फिर 2023 में उनकी फिल्म "एनिमल" रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने विलेन का रोल अदा किया था। बॉबी देओल फिल्म में बिना बोले जिस तरह से विलेन के किरदार में खुद को पर्दे पर उतारा था, उसने उनकी किस्मत पलट दी। बॉबी देओल छा गए थे। एनिमल की वजह से बॉबी देओल की डिमांड इस तरह बढ़ी कि उन्हें साउथ फिल्मों में भी विलेन का रोल मिलने लगा और अब फैंस उन्हें सिर्फ विलेन के रोल में ही देखना चाहते हैं, आइए जानते हैं बॉबी देओल अब तक किन फिल्मों में विलेन का रोल निभा चुके हैं -

लव हॉस्टल
बॉबी देओल ने 2022 में आई थ्रिलर रोमांस फिल्म "लव हॉस्टल" में विलेन का रोल अदा किया था, जिसमें विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में थे। शंकर रमन ने इस फिल्म को निर्देशित किया था। ये फिल्म जी 5 पर मौजूद है, बॉबी देओल ने विलेन के रोल में कमाल कर दिया था।
एनिमल
2023 में बॉबी देओल की फिल्म एनिमल आई, इस फिल्म में विलेन का किरदार में बॉबी देओल ने पर्दे पर आग लगा दी थी और इसी फिल्म से फैंस द्वारा इन्हें लॉर्ड बॉबी का नाम दिया गया।
कंगुवा
कंगुवा एक तमिल फिल्म है, जो 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ ही सूर्या, दिशा पाटनी और कार्थी जैसे एक्टर्स थे। इस फिल्म में बॉबी देओल ने एक खूंखार विलेन एक रोल निभाया था, उनका लुक बेहद डरावना रखा गया है, इस फिल्म में भी बॉबी देओल ने कमाल कर दिया था।
डाकू महाराज
बॉबी देओल की डिमांड वाकई बेहद बढ़ गई थी, उनके हाथ बैक टू बैक फिल्में लगी और सभी में उन्हें सिर्फ नेगेटिव रोल ही ऑफर हुए। डाकू महाराज फिल्म बॉबी देओल की पहली तेलुगू फिल्म है, जो 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में उन्होंने एक खूंखार विलेन राजकुमार बलवंत सिंह ठाकुर।की भूमिका निभाई थी।
हरी हर वीरा मल्लू
2025 में रिलीज हुई एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने मुख्य खलनायक की भूमिका निभाई थी, उनके किरदार का नाम औरंगजेब था, बॉबी देओल को इस किरदार के लिए खूब वाहवाही मिली थी।
अल्फा
बॉबी देओल की एक और फिल्म अल्फा 3 जुलाई को रिलीज हुई थी, जिसमें भी वे विलेन का रोल ही अदा कर रहें हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ भी हैं। अल्फा को भले ही अच्छा रिस्पॉन्स न मिल रहा हो, लेकिन बॉबी देओल की विलेन के रोल में खूब प्रशंसा की जा रही है।
जन नायगन
बॉबी देओल आने वाली फिल्म जन नायगन में भी विलेन बनें नजर आएंगे, जी हां! थलपति विजय की फिल्म जन नायगन में बॉबी देओल भी है, जो विलेन बनें हुए हैं, फिल्म इस महीने या फिर अगले महीने बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

बॉबी देओल की डिमांड जिस तरह से नेगेटिव रोल में बढ़ गई है और वे लगातार विलेन के रोल में नजर भी आ रहें हैं, उससे साफ है कि दर्शकों को बॉबी देओल का ये 'Villain Era' बेहद पसंद आ रहा है, क्योंकि वे आज सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि साउथ सिनेमा में भी बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के सामने सबसे खतरनाक विलेन बनकर छाए हुए हैं, और आने वाले समय में भी बॉबी देओल अपने दमदार निगेटिव किरदार से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं।

