Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदमघाट में सट्टे की पेमेंट को लेकर दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदमघाट में सट्टे की पेमेंट को लेकर दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

Newstrack 1 week ago

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के रामघाट थाना क्षेत्र में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, मारपीट में एक युवक घायल हुआ हैं। वायरल वीडियो में एक युवक दावा कर रहा है कि उसने खाई बड़ी के सट्टे में रुपये लगाए थे, जितने पर उसे सट्टा संचालक रुपए नहीं दे रहा।

हालांकि रामघाट थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात को हुई मारपीट में घायल का मैडिकल करा दिया गया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका है।

योगीराज में सट्टे का संचालन ?

बुलंदशहर के रामघाट थाना क्षेत्र के गांव जरगवां में देर रात बीच सड़क दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में मारपीट में महिलाएं पुरुष आपस में एक दूसरे को पीटते हुए हाथापाई करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी हरकत में आई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख मारपीट कर रहे लोग फरार हो गए। वायरल वीडियो में एक शख्स दावा कर रहा है कि उसने सट्टे में रुपए लगाए थे, जीत गया तो अब उसकी ₹9000 की पेमेंट सट्टा संचालक नहीं दे रहा है।

युवक वायरल वीडियो में सट्टे का गोरखधंधा कर रहे सट्टा संचालकों के नाम भी बता रहा है। हालांकि न्यूज़ ट्रैक किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।मामले को लेकर रामघाट के थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट में एक ग्रामीण घायल हुआ है, जिसका देर रात को मेडिकल परीक्षण कराया गया। ₹9000 के विवाद में मारपीट की घटना हुई। बताया कि₹9000 का लेन देन किस बात का है इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने थाना क्षेत्र में सट्टे के संचालन से इंकार किया है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi