Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
चंपत राय के पत्रों से ट्रस्ट में हड़कंप, अचानक मिले महासचिव और कोषाध्यक्ष, कही यह बात

चंपत राय के पत्रों से ट्रस्ट में हड़कंप, अचानक मिले महासचिव और कोषाध्यक्ष, कही यह बात

Newstrack 2 days ago

Ram Janmabhoomi Trust: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन मामले में रोज नई-नई बातें सामने आ रही हैं। इसी बीच चंपत राय की ओर से जारी पत्रों के बाद बुधवार शाम को अचानक ट्रस्ट के महासचिव कृष्णमोहन और कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी ने चंपत राय से मुलाकात की।

उनकी इस मुलाकात से कयासों का बाजार गर्म होता कि इससे पहले ही गोविंददेव गिरी ने मीडिया में आकर मुलाकात को लेकर पूरी जानकारी साझा की।

मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा कि वह कल चंपत राय के स्वास्थ्य के बार में हाल-चाल लेने गए थे। वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और कुशल हैं। चंपत राय के मन में त्यागपत्र के कारण कोई आक्रोश नहीं है। वह एक मंजे हुए कार्यकर्ता हैं। भारत माता की सेवा के लिए सम्पूर्ण जीवन प्रदान किए हैं। हम लोग जो व्यवस्था तैयार कर रहे हैं चंपत राय उस व्यवस्था के साथ खड़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह यहां के साधु संतों से भी मुलाकात की। "वे (श्रद्धालु) भी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा लिए गए निर्णयों से सहमत हैं और उनसे प्रसन्न हैं। उनकी अपेक्षा है कि पूजा विधि और संचालन व्यवस्था के कुछ पहलुओं में और सुधार किया जाए, जिसके लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।"

गोपाल राव बोले, "मैं अब भी राम मंदिर का मनेजर"

राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोपों के बाद गोपाल राव नागरकट्टे को मंदिर व्यवस्था से बाहर करने की बात सामने आई थी, लेकिन अब उन्होंने गोविंद देव से मुलाकात के बाद कहा है कि वह अब भी मंदिर प्रबंधन प्रभारी हैं। वहीं मंदिर सूत्रों के अनुसार गोपाल राव ने मंदिर परिसर से अपना आवास खाली कर दिया है और कारसेवक पुरम में रहने चले गए हैं। ट्रस्ट ने गोपाल राव को विशेष आमंत्रित सदस्य की सूची से हटा दिया है। मंदिर में प्रवेश के लिए वाहन भी सरेंडर कर दिया है।

3 आरोपियों को पुलिस ने 40 घंटे की रिमान्ड पर उठाया

FIR के बाद आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रहे सीओ सिटी आशुतोष तिवारी ने तीन आरोपियों लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और कारुणेश को जेल से कस्टडी लेकर पूछताछ शुरू की। एंटी करप्शन कोर्ट से 40 घंटे की रिमान्ड मिली है। मामले का मास्टर माइंड कौन है पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे खेल में शामिल सरगना तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

मौन धारण कर चुके हैं चंपत

दो दिन पहले 7 जुलाई को चंपत राय राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर उठे विवाद में पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी और इस संबंध में एक पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने खुद को पाक साफ बताया और कहा कि एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट में सारा सच सामने आ जाएगा। उन्होंने ने कहा कि वह एक के बाद एक खुलासे करेंगे जिससे सारा सच बाहर आ जाएगा। पत्र में आगे उन्होंने लिखा था कि अब वह SIT की फाइनल रिपोर्ट तक मौन रहेंगे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi