Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Chandauli News: अधिवक्ता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी लेखपाल साकिब अंसारी निलंबित

Chandauli News: अधिवक्ता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी लेखपाल साकिब अंसारी निलंबित

Newstrack 2 weeks ago

Chandauli News: चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील में अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उप जिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने आरोपी लेखपाल साकिब अंसारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में पूरे दिन इस मामले की चर्चा होती रही। वहीं, अधिवक्ताओं ने प्रशासन की कार्रवाई का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच की मांग भी दोहराई है।

जानकारी के अनुसार सकलडीहा के उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने जारी आदेश में लेखपाल साकिब अंसारी को निलंबित करते हुए मामले की जांच तहसीलदार अनुराग सिंह को सौंपी है। आदेश में कहा गया है कि जांच अधिकारी सात दिनों के भीतर पूरे प्रकरण की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे, जिसके आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

निलंबन अवधि के दौरान लेखपाल साकिब अंसारी का संबंध राजस्व निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध रहेगा। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता एवं अन्य देय भत्ते दिए जाएंगे, जैसा कि सेवा नियमों में प्रावधान है। गौरतलब है कि 29 जून को सकलडीहा तहसील परिसर में अधिवक्ता उपेंद्र सिंह और लेखपाल साकिब अंसारी के बीच एक फाइल को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें अधिवक्ता उपेंद्र सिंह घायल हो गए थे,घटना के बाद अधिवक्ता पक्ष ने लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, लेखपाल की ओर से भी अधिवक्ता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया गया था।

इस घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया था और आरोपी लेखपाल के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाई थी। अधिवक्ताओं का आरोप था कि घटना के बाद भी आरोपी पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अधिवक्ता समाज में भारी आक्रोश था।

अब उप जिलाधिकारी द्वारा आरोपी लेखपाल को निलंबित किए जाने और सात दिन के भीतर जांच रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।|Latest Hindi News | UP

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi