Chandauli News: चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित गोधना नहर में एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है, जो बबुरी थाना क्षेत्र के लेवा रोड की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार खुशबू अपनी मां के साथ मिर्जापुर जिले के अदालत थाना क्षेत्र स्थित महुआ घाट में अपने ननिहाल गई हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वहां रील बनाने को लेकर मां ने उसे डांट-फटकार लगाई थी। इसके बाद वह नाराज होकर वहां से चली गई।
बताया जा रहा है कि इसके बाद युवती ने नहर में छलांग लगा दी। जो बहते बहते अलीनगर के गोधना में आ गई।नहर में एक शव फंसा देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है
और यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले किन परिस्थितियों में युवती ने यह कदम उठाया। प्रारंभिक तौर पर मामला पारिवारिक नाराजगी से जुड़ा बताया जा रहा है।इस संबंध में सीओ मुगलसराय अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की गुमशुदा की अदलहाट थाने में दर्ज थी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

