Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Chandauli News: बम ब्लास्ट मामले के आरोपी की डिप्टी सीएम से मुलाकात की फोटो वायरल, उठे सवाल

Chandauli News: बम ब्लास्ट मामले के आरोपी की डिप्टी सीएम से मुलाकात की फोटो वायरल, उठे सवाल

Newstrack 1 week ago

Chandauli News: चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज बम ब्लास्ट प्रकरण में नामजद आरोपी धीरेंद्र सिंह उर्फ अंकित की उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की एक कथित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

फोटो के वायरल होने के बाद विपक्षी दलों और स्थानीय लोगों के बीच कानून-व्यवस्था तथा पुलिस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

बताया जा रहा है कि मोहरगंज बम ब्लास्ट मामले में धीरेंद्र सिंह उर्फ अंकित तथा खुशबू किन्नर सहित अन्य के खिलाफ साजिश समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। ऐसे में उपमुख्यमंत्री के साथ उसकी कथित तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।लोगों का आरोप है कि गंभीर आपराधिक मामले का आरोपी सत्ता के शीर्ष नेताओं तक पहुंच बनाकर जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है। इसे लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है।

इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह का कहना है कि मोहरगंज बम ब्लास्ट मामले में पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल वायरल फोटो को लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। अब सभी की निगाहें इस प्रकरण में जांच की प्रगति और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi