Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Chandauli News: बारिश से बढ़ी बाढ़ की आशंका, डीएम ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट किया

Chandauli News: बारिश से बढ़ी बाढ़ की आशंका, डीएम ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट किया

Newstrack 1 week ago

Chandauli News: चंदौली जिले में लगातार हो रही रुक-रुक कर बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा के चलते जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। संभावित जलभराव और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने के डीएम ने शख्त निर्देश दिए गए हैं।

गंगा नदी का जलस्तर वार्निंग लेवल पर पहुंचने के बाद प्रशासन की सतर्कता और बढ़ गई है।

जिला प्रशासन की ओर से गंगा सहित चंद्रप्रभा और कर्मनाशा नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण नदियों में पानी बढ़ने की संभावना को देखते हुए अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सभी संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के शख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बारिश के कारण किसी भी क्षेत्र में जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाए। प्रशासन की ओर से आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने का दावा किया गया है।

जिले के संवेदनशील एवं बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ चौकियों की स्थापना कर निगरानी बढ़ाई गई है। राजस्व, सिंचाई, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।

बारिश के कारण जिले के कुछ इलाकों में जलभराव होने की सूचनाएं भी सामने आई हैं। हालांकि, प्रशासन के अनुसार फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है और कहीं भी गंभीर बाढ़ की स्थिति नहीं है।

प्रशासन का कहना है कि नदियों के जलस्तर में होने वाले बदलाव पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी संभावित आपात स्थिति को देखते हुए राहत सामग्री, बचाव दल और आवश्यक संसाधनों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और नदी या जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi