Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Chandauli News: छोटी सी बात बनी जान की दुश्मन,बुजुर्ग की मौत से मचा हड़कंप

Chandauli News: छोटी सी बात बनी जान की दुश्मन,बुजुर्ग की मौत से मचा हड़कंप

Newstrack 2 weeks ago

Chandauli News: चंदौली जनपद के शहाबगंज थाना क्षेत्र के गजधरा गांव में पिछले दिनों हुई एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया,जिसमें घायल हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई।घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल व्याप्त है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपित की तलाश तेज कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गजधरा गांव निवासी कोमल तिवारी 65 वर्ष बीते गुरुवार को अपने परिचित फत्तेपुर खुर्द निवासी अमरनाथ यादव के साथ रज्जुपुर स्थित एक दुकान पर गए थे।इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई,जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।मारपीट के दौरान कोमल तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय चंदौली में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

परिजन उन्हें आनन-फानन में ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज शुरू हुआ। लेकिन चोटें अधिक गंभीर होने के कारण शनिवार को इलाज के दौरान कोमल तिवारी की मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई।मौके पर पहुंची प्रभारी निरीक्षक प्रियंका सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।वहीं गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।स्थानीय लोग इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त कर रहे हैं और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi