Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Chandauli News: चुनाव से पहले पुलिस लाइन का होना हैं लोकार्पण,डीएम और एसपी ने परखी गुणवत्ता

Chandauli News: चुनाव से पहले पुलिस लाइन का होना हैं लोकार्पण,डीएम और एसपी ने परखी गुणवत्ता

Newstrack 2 weeks ago

Chandauli News: चन्दौली जनपद में सुविधाओं को सुदृढ़ करने एवं पुलिस बल के लिए आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी चन्दौली चन्द्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल द्वारा भोजापुर स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन का विस्तृत संयुक्त निरीक्षण किया गया।2027 के चुनाव के पहले सरकार पुलिस लाइन का लोकार्पण करना चाहती है ।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्माणाधीन आवासीय भवनों, प्रशासनिक खंड और बैरक के निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और संबंधित तकनीकी अधिकारियों को नियमित रूप से सैम्पलिंग और टेस्टिंग करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ कार्यों में गति बढ़ाने की आवश्यकता है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस लाइन का कार्य पूर्ण होना जनपद की कानून-व्यवस्था और पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।हमारा उद्देश्य है कि जनपद चन्दौली की नई पुलिस लाइन न केवल समय पर तैयार हो, बल्कि यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस और गुणवत्ता के मानकों पर खरी उतरे। कार्यदायी संस्था को मैनपावर बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।इस अवसर पर कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता एवं अन्य संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi