Dailyhunt
Chandauli News: जल जीवन मिशन के सोलर पैनल चोरी के आरोप में चार गिरफ्तार, माल बरामद

Chandauli News: जल जीवन मिशन के सोलर पैनल चोरी के आरोप में चार गिरफ्तार, माल बरामद

Newstrack 6 days ago

Chandauli News: चंदौली जिले की धानापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए सोलर पैनल चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी किए गए सोलर पैनल भी बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये है।

यह मामला धानापुर थाना क्षेत्र के तोरवा गांव में स्थित जल जीवन मिशन परियोजना से जुड़ा है, जहां अज्ञात चोरों ने सोलर पैनल चोरी किए थे। धानापुर पुलिस ने इन्हें नगवा गंगा घाट से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गाजीपुर जिले के मैनपुर निवासी प्रमोद यादव पुत्र राम बच्चन यादव, सौरम निवासी अजय यादव पुत्र मुन्ना यादव और रवि यादव पुत्र गोपाल यादव शामिल हैं। इनके साथ एक 17 वर्षीय बाल आपचारी को भी पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी में थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन, उप निरीक्षक संजय ओझा, उप निरीक्षक देवेंद्र राय, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल रामबचन सिंह, सुमित सिंह, सोनू यादव, इंद्रजीत यादव और सर्विलांस टीम के सदस्य शामिल थे।

क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल और अपर पुलिस अधीक्षक आनंद चंद्रशेखर के निर्देश और पर्यवेक्षण में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया। हालांकि, मुख्य अभियुक्त विशाल यादव पुत्र राजेश यादव, निवासी ग्राम बड़ी रमरजाय, थाना धानापुर, अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। क्षेत्राधिकारी ने आश्वासन दिया कि उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi