Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Chandauli News: मुगलसराय में  अवैध शराब के साथ बिहार के 3 तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: मुगलसराय में अवैध शराब के साथ बिहार के 3 तस्कर गिरफ्तार

Newstrack 3 months ago

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की मुगलसराय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के पास से तीन अंतराज्जीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

इन तस्करों के पास से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसे वे बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

प्रेस नोट के अनुसार, मुगलसराय पुलिस की टीम वीआईपी गेट के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली कि तीन युवक ओला स्विफ्ट डिजायर कार (UP65MT7990) से उतरकर पीठू बैग में अवैध शराब लेकर पार्सल गेट के रास्ते स्टेशन के अंदर जाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पार्सल गेट के आगे घेराबंदी की और तीनों संदिग्धों को दबोच लिया।

पीठू बैग से बरामद हुए शराब के 90 पाउच

जब पुलिस ने पकड़े गए युवकों के पीठू बैग की तलाशी ली, तो दंग रह गई। तीनों अभियुक्तों के बैग से 30-30 पाउच '8 पीएम गोल्ड' अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल 90 पाउच (कुल 16.2 लीटर) शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 54,000 रुपये बताई जा रही है।

मुगलसराय से बिहार में शराब तस्करी का खेल

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुबूल किया कि वे मुगलसराय से कम दाम में शराब खरीदते थे और ट्रेन के जरिए उसे बिहार ले जाते थे। चूंकि बिहार में शराबबंदी है, इसलिए वे वहां इसे महंगे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे और इसी से अपना खर्च चलाते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान

पकड़े गए तीनों आरोपी बिहार के नवादा जिले के रहने वाले हैं:

आर्यन राज (21 वर्ष) - निवासी: सुखनर, सिरदल्ला, नवादा।

राजू कुमार (19 वर्ष) - निवासी: बरियो, नारदीगंज, नवादा।

राजीव रंजन (21 वर्ष) - निवासी: गोपालपुर, नेमदारगंज, नवादा।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक मुन्शी यादव और कांस्टेबल राकेश यादव शामिल रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi