रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 30 सितंबर अंतिम तिथि (Photo- Newstrack)
Online booking of seeds of Rabi crops started, September 30 last dateChandauli News: कृषि विभाग ने जनपद के किसानों को रबी की फसलों के उन्नत बीज अनुदान पर उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है।
किसान तोरिया, सरसों, अलसी, चना, मटर, मसूर और गेहूं के बीजों के लिए विभागीय वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि रबी फसलों के बीजों का लक्ष्य प्राप्त हो चुका है और किसान समय रहते बुकिंग कराकर सरकारी अनुदान का लाभ उठाएं।
30 सितंबर तक खुला रहेगा पोर्टल
बीजों की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। किसान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर जाकर आसानी से अपना पंजीकरण और बुकिंग करा सकते हैं। कृषि विभाग ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से पोर्टल पर आवेदन करें।
विभिन्न बीजों का लक्ष्य और बुकिंग की स्थिति
जिला कृषि अधिकारी के अनुसार, जिले में अलग-अलग फसलों के बीजों के लिए तय लक्ष्य और अब तक हुई बुकिंग का विवरण इस प्रकार है:
गेहूं: लक्ष्य 53,070 पैकेट (बुकिंग: 3,400 पैकेट)
सरसों (मिनी किट): लक्ष्य 650 पैकेट (बुकिंग: 826 पैकेट)
चना मिनी किट (राज्य): लक्ष्य 800 पैकेट (बुकिंग: 487 पैकेट)
चना मिनी किट (केंद्र): लक्ष्य 219 पैकेट (बुकिंग: 331 पैकेट)
अलसी (मिनी किट): लक्ष्य 960 पैकेट (बुकिंग: 384 पैकेट)
मसूर मिनी किट (राज्य): लक्ष्य 500 पैकेट (बुकिंग: 315 पैकेट)
मसूर मिनी किट (केंद्र): लक्ष्य 251 पैकेट (बुकिंग: 297 पैकेट)
मटर (मिनी किट): लक्ष्य 150 पैकेट (बुकिंग: 260 पैकेट)
तोरिया (मिनी किट): लक्ष्य 250 पैकेट (बुकिंग: 233 पैकेट)
सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाने और अच्छी उपज के लिए किसान जल्द से जल्द विभागीय पोर्टल पर जाकर अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें।

