Dailyhunt
Chhattisgarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, 50 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस पलटी

Chhattisgarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, 50 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस पलटी

Newstrack 1 week ago

Chhattisgarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब कोरबा से सरायपाली जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

इस दुर्घटना में करीब 15 लोगों को चोटें आई हैं, जिसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करनौद के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार बस सड़क किनारे पलट गई। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे।

इस दुर्घटना में करीब 15 यात्रियों को चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। कई यात्रियों को बस से निकालने के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़ने पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य को तेज किया गया। लोगों की मदद से सभी घायलों को निकाला गया।

घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र बिर्रा और सीएचसी बम्हनीडीह में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। उस पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप है। पुलिस अब चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह हो सकती है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि सभी को समय पर सही मदद मिल सके।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi