Dailyhunt

छिड़ने वाली है बड़ी जंग! PAK की इस हिमाकत पर चुप नहीं बेठेगा Afghan Taliban, विनाशकारी प्लान तैयार!

Newstrack 3 weeks ago

Pakistan airstrikes Afghanistan: रमजान के पाक महीने में भी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव इतना बढ़ गया है कि दोनों देशों के बीच जंग जैसी स्थिति बनती दिख रही है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पाकिस्तानी एयरफोर्स ने उसके कई शहरों में भीषण हवाई हमले किए हैं।

इन हमलों ने न सिर्फ दोनों देशों के रिश्तों को और ज्यादा तनावपूर्ण बना दिया है, बल्कि आम लोगों के बीच भी डर और बेचैनी का माहौल पैदा कर दिया है।

कई शहरों में हवाई हमले का आरोप

अफगानिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान ने अफगान संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए काबुल, कंधार और पक्तिका जैसे कई इलाकों में एयरस्ट्राइक की है। खास तौर पर कंधार एयरपोर्ट के पास स्थित निजी एयरलाइन 'काम एयर' के फ्यूल डिपो को निशाना बनाया गया।

बताया जा रहा है कि यह फ्यूल डिपो सिर्फ सिविल एयरलाइनों को ही नहीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र के विमानों को भी ईंधन की सप्लाई करता है। ऐसे समय में यह हमला और भी संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि ईरान-इजरायल युद्ध के कारण कई देशों में पहले से ही तेल की कमी की चिंता बढ़ी हुई है।

रिहायशी इलाकों में तबाही का दावा

अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने दावा किया है कि इन हमलों में रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया। कई घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं और कुछ जगहों पर महिलाओं और बच्चों की मौत होने की भी खबर है। हालांकि कुछ इलाकों में पाकिस्तानी विमानों द्वारा खाली रेगिस्तानों और निर्जन क्षेत्रों में भी बमबारी किए जाने की बात कही जा रही है।

तालिबान सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया

तालिबान सरकार ने पाकिस्तान की इस सैन्य कार्रवाई को "क्रूर आक्रामकता" बताया है। उनके बयान में कहा गया कि रमजान के आखिरी दस दिनों और ईद से ठीक पहले इस तरह के हमले करना यह दिखाता है कि पाकिस्तानी शासन किसी भी मानवीय और नैतिक सिद्धांत की परवाह नहीं करता। अफगानिस्तान ने इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि इस 'घिनौने अपराध' का जवाब जरूर दिया जाएगा।

पहले से चल रहा है आर-पार का संघर्ष

दरअसल यह तनाव अचानक नहीं बढ़ा है। पिछले कुछ दिनों से दोनों देशों के बीच लगातार सैन्य टकराव की खबरें आ रही हैं। पाकिस्तान ने पहले भी अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में हवाई हमले किए थे और दावा किया था कि वे तालिबान के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे थे। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने कहा था कि उसकी सेना ने पलटवार करते हुए 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और पाकिस्तान की 19 सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया। अब हालात ऐसे हैं कि रमजान के पवित्र महीने में भी दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव कम होने के बजाय और ज्यादा खतरनाक रूप लेता दिख रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi