Dailyhunt
Chitrakoot News: चित्रकूट में पहली बार भव्य कश्यप जयंती, बाइक व नौका रैली सहित कई आयोजन

Chitrakoot News: चित्रकूट में पहली बार भव्य कश्यप जयंती, बाइक व नौका रैली सहित कई आयोजन

Newstrack 2 weeks ago

Chitrakoot News: चित्रकूट। जनपद में सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'महर्षि कश्यप सेवा संस्थान' द्वारा इस वर्ष पहली बार महर्षि कश्यप जयंती का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हैं और इसे ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीताराम बाथम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेन्द्र गुप्ता उपस्थित रहेंगे।

आयोजन का शुभारंभ सुबह 11 बजे पूजन-अर्चन एवं प्रसाद वितरण के साथ होगा। इसके पश्चात एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों, प्रतिभाशाली बच्चों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण के रूप में शाम 4 बजे भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी, जो कार्यक्रम स्थल से कामतानाथ मंदिर द्वार तक जाएगी। इसके बाद रामघाट पर नौका रैली का आयोजन होगा, जहां नाविकों से संवाद किया जाएगा और अंत में श्रद्धालु मंदाकिनी आरती में शामिल होंगे।

संस्थान के प्रबंध निदेशक एम.एल. रैकवार ने समाज के लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर पर एक बुराई छोड़ने और एक अच्छाई अपनाने का संकल्प लें। साथ ही सप्ताह में एक दिन समाज सेवा के लिए समर्पित करने और अपनी आय का एक अंश सामाजिक व धार्मिक कार्यों में लगाने का भी आग्रह किया गया है।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि समाज को एकजुट कर सामाजिक उत्थान की दिशा में नई ऊर्जा देने का भी कार्य करेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi