Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Dhurandhar 2 Collection Day 5: धुरंधर 2 ने रच दिया इतिहास दुनिया भर में किया 700 करोड़ पार कलेक्शन

Dhurandhar 2 Collection Day 5: धुरंधर 2 ने रच दिया इतिहास दुनिया भर में किया 700 करोड़ पार कलेक्शन

Newstrack 2 months ago

Dhurandhar 2 Collection Day 5: आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म Dhurandhar The Revenge बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के समय से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म को लेकर जहाँ पॉजीटिव रिव्यू आए हैं।

वहीं फिल्म को लेकर कई निगेटिव रिव्यू भी आए हैं। जिसकी वजह से फिल्म को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। बल्कि कहीं ना कहीं फिल्म को फायदा ही हुआ है। फिल्म की चर्चा देश-विदेश हर एक जगह पर हो रही है। जिसकी वजह से अभी फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ और फिल्म 700 करोड़ रूपए का आकड़ा पार कर लिया है। और इसके साथ ही एक नया इतिहास बना दिया है। जिस तरह से Dhurandhar 2 कलेक्शन कर रही है। देखकर लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते तक 1000 करोड़ रूपए का कलेक्शन पार कर लेगी।

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5)-

जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने धुरंधर द रिवेंज के धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ सप्ताह शुरू कर दिया है। स्टूडियोज ने घोषणा की है कि फिल्म ने दुनियाभर में पहले वीकेंट पर 761 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। जिसमें भारत में फिल्म ने 550 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। और विदेशों में फिल्म ने 211 करोड़ रूपए का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही भारतीय फिल्म के लिए ये अबतक की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है।

Dhurandhar 2 ने पहले दिन भारत में 145 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। जिसमें से 52 करोड़ रूपए विदेशों से कमाया था। दूसरे दिन 83 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। जिसमें विदेशों से 46 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। जिसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिली है। शनिवार को फिल्म ने 117 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। और विदेशों में 58 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म ने 121 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। जिसमें से 56 करोड़ रूपए विदेशों में कमाई की है।

सोमवार को फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार में शनिवार और रविवार की तुलना में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जिसके पीछे की वजह वीक डे होना है। फिल्म के यदि पाँचवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो धुरंधर 2 ने अबतक ऑफिस पर 20 करोड़ (Dhurandhar 2 Collection Day 5) का कलेक्शन कर लिया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi