Dhurandhar 2 Bade Sahab: रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने दर्शकों के बीच और भी ज्यादा उत्सुकता बढ़ा दी है।
तो वहीं धुरंधर मूवी में रहमान डकैत के किरदार ने आतंक मचाया था। जिसका अंत रणवीर सिंह के किरदार हमजा ने कर दिया। तो वहीं अब जाकर Dhurandhar The Revenge में बड़े साहब का आतंक देखने को मिलने वाला है। लोगों के मन में एक ही सवाल है आखिर Dhurandhar The Revenge में बड़े साहब का किरदार कौन प्ले करेगा। बता दे कि Dhurandhar The Revenge में दर्शकों को कई सारे कैमियों भी देखने को मिलने वाले हैं।
धुरंधर द रिवेंज में बड़े साहब का रोल कौन निभाएगा (Dhurandhar The Revenge Bade Sahab Role)-
धुरंधर द रिवेंज को लेकर दर्शकों के मन में एक ही सवाल है कि बड़े साहब का रोल कौन अदा करेगा। बता दे कि Dhurandhar The Revenge में बड़े साहब के रोल के लिए पहले इमरान हाशमी और सलमान खान का नाम सामने आ रहा था। लेकिन ताजा आई अपडेट के अनुसार धुरंधर 2 में बड़े साहब के किरदार में सलमान खान या इमरान हाशमी नहीं नजर आने वाले हैं। उनकी जगह कोई अन्य एक्टर बड़े साहब का किरदार प्ले करेगा। लेकिन अभी भी निर्माताओं ने बड़े साहब के रोल को सीक्रेट रखा है। जिसपर से 18 मार्च 2026 को पर्दा उठ जाएगा।
धुरंधर 2 कैमियों रोल (Dhurandhar 2 Cameo)-
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धुरंधर मूवी में यामी गौतम कैमियों करती हुई नजर आएंगी। वो फिल्म में एक अस्पताल सीन में नजर आने वाली हैं। तो वहीं विक्की कौशल के कैमियों को लेकर भी खबरें आ रही हैं। इसके अलावा अभी तक Dhurandhar The Revenge में मेकर्स ने अन्य स्टार्स के कैमियों पर से अभी पर्दा नहीं उठाया है। फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।

