Dailyhunt

Donald trump News: ट्रंप को लेकर पार्टी के भीतर बगावत के सुर, जानें क्यों हो रही इस्तीफे की मांग ?

Newstrack 1 week ago

Donald trump News: ट्रंप के नेतृत्व में लिए गए फैसले पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कुछ सांसदों ने तो यहां तक कह दिया कि अब नेतृत्व परिवर्तन पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान होने के बाद दुनियाभर ने राहत की सांस ली है। इसका असर मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके बाद कहा कि ईरान शांति चाहता है और उन्होंने जीत का भी दावा किया, ईरान भी जीत का दावा कर रहा है। वहीं जंग रुकने के बावजूद अमेरिका में प्रदर्शन हो रहा है। अमेरिकी सीनेटर क्रिस मर्फी ने कहा कि ट्रंप सच नहीं बता रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य हैं।

पार्टी के भीतर बगावत के सुर

रिपब्लिकन पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने भी खुलकर नाराजगी जताई है। उनका मानना है कि ट्रंप के नेतृत्व में लिए गए फैसले पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कुछ सांसदों ने तो यहां तक कह दिया कि अब नेतृत्व परिवर्तन पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

सीजफायर के बाद क्यों बढ़ा विवाद?

सीजफायर को आमतौर पर तनाव कम करने और शांति बहाल करने के कदम के रूप में देखा जाता है। लेकिन इस बार मामला उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। विरोधी सांसदों का कहना है कि यह निर्णय जल्दबाजी में लिया गया और इसके पीछे पारदर्शिता की कमी रही। उनका आरोप है कि इस फैसले से अमेरिका की रणनीतिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

ट्रंप को हटाया जाना चाहिए

कुछ लोग व्हाइट हाउस के सामने प्रदर्शन भी कर रहे हैं। ग्वेन मूरे ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को किसी भी तरह से हटाया जाना चाहिए। यह समय भी आ गया है जब ट्रंप की पागलपन भरी नीति को खत्म करने के लिए रिपब्लिकन सांसद को भी डमोक्रेट्स का साथ देना चाहिए।

जानें क्यों हो रही इस्तीफे की मांग ?

विरोधी सांसदों ने इस्तीफे की मांग के पीछे कई कारण गिनाए हैं। जैसे फैसलों में पारदर्शिता की कमी, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर कथित लापरवाही, सहयोगी देशों के साथ संबंधों में तनाव और पार्टी के भीतर बढ़ती असहमति। उनका कहना है कि देश और पार्टी के हित में यह जरूरी है कि जिम्मेदारी तय की जाए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi