Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Etah News: एटा में 'ऑपरेशन दहन': 14 लाख की ड्रग्स मेडिकल कॉलेज के इनसीनरेटर में नष्ट

Etah News: एटा में 'ऑपरेशन दहन': 14 लाख की ड्रग्स मेडिकल कॉलेज के इनसीनरेटर में नष्ट

Newstrack 2 weeks ago

Etah News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'नशामुक्त उत्तर प्रदेश' के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए एटा पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रदेशव्यापी 'ऑपरेशन दहन' अभियान के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को जनपद के विभिन्न थानों में जब्त किए गए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया।

​38 किलो से अधिक नशीले पदार्थ नष्ट किये गये

​पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान कुल 38.334 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया गया। बाजार में इन नशीले पदार्थों की अनुमानित कीमत लगभग 13,97,805 रुपये आंकी गई है। नष्ट किए गए पदार्थों का विवरण इस प्रकार है:

​गांजा: 21.808 किलोग्राम (कीमत लगभग 10.90 लाख रुपये)

​स्मैक: 0.045 किलोग्राम (कीमत लगभग 2.25 लाख रुपये)

​डायजापाम: 16.481 किलोग्राम (कीमत लगभग 82,405 रुपये)

​48 मुकदमों से संबंधित था माल

​यह माल जनपद के विभिन्न थानों जैसे कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, निधौली कलां, मिरहची, सकरौली, जैथरा और राजा का रामपुर में दर्ज कुल 48 अभियोगों से संबंधित था। इसमें सर्वाधिक माल (33.790 किलोग्राम) थाना कोतवाली नगर के 32 मुकदमों से जुड़ा था।

​वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

​माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में, यह पूरी प्रक्रिया जिला अस्पताल में संचालित इनसीनरेटर के माध्यम से संपन्न की गई। इस कार्रवाई का सफल संचालन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) एटा डॉ. इलामारन जी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में हुआ।​मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस. चंद्रा और प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी छत्तर पाल सिंह सहित अन्य विशेषज्ञ और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशीले पदार्थों के काले कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए एटा पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi