Dailyhunt
Firozabad News: फिरोजाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: 106 गुम मोबाइल बरामद, 19 लाख की रिकवरी

Firozabad News: फिरोजाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: 106 गुम मोबाइल बरामद, 19 लाख की रिकवरी

Newstrack 2 weeks ago

Firozabad News: जनपद पुलिस की सर्विलांस सेल ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को बड़ी राहत दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 106 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।

बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 19 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर की गई।

विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस टीम ने मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की और उन्हें सफलतापूर्वक बरामद किया। इन मोबाइल फोन में वीवो, सैमसंग, ओप्पो, रियलमी और रेडमी सहित कई प्रमुख कंपनियों के उपकरण शामिल हैं।इस अभियान को अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध के नेतृत्व में सर्विलांस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। पुलिस टीम की सक्रियता और तकनीकी दक्षता के चलते यह सफलता संभव हो सकी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 1276 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं, जो पुलिस की निरंतर प्रयासशीलता को दर्शाता है।अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। नागरिकों ने पुलिस के इस कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। साथ ही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और मोबाइल बरामद किया जा सके।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi