Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ghaziabad News: गाजियाबाद के अवंतिका-2 अपार्टमेंट में भीषण आग, सभी लोग सुरक्षित बचाए गए

Ghaziabad News: गाजियाबाद के अवंतिका-2 अपार्टमेंट में भीषण आग, सभी लोग सुरक्षित बचाए गए

Newstrack 1 week ago

गाजियाबाद, 2 जून (आईएएनएस)। गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अवंतिका-2 अपार्टमेंट में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह आग तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 202 में सुबह करीब 3:09 बजे लगी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

मौके पर पहुंचने पर दमकल कर्मियों ने देखा कि भवन के ऊपरी हिस्से में कई लोग फंसे हुए हैं। इसके बाद टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए नीचे का गेट तोड़ा, आग बुझाने का कार्य शुरू किया और साथ ही सीढ़ियां (लैडर) लगाकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल विभाग की तत्परता के चलते सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि, जब दमकल कर्मियों ने फ्लैट के अंदर प्रवेश कर जांच की तो वहां मौजूद तीन पालतू कुत्ते मृत पाए गए। अधिकारियों के अनुसार, आग के दौरान फैले घने धुएं के कारण दम घुटने से तीनों कुत्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

कड़ी मशक्कत और लंबे राहत अभियान के बाद दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग की वजह से फ्लैट में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल सिंह ने बताया कि कोतवाली घंटाघर को तड़के सूचना मिली थी कि अवंतिका-2 के फ्लैट नंबर 202 में भीषण आग लगी हुई है और कई लोग अंदर फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही दो फायर टेंडर और अवंतिका चौकी का पुलिस स्टाफ तत्काल मौके पर रवाना किया गया।

सीएफओ ने बताया कि 2 जून को रात्रि लगभग 3:09 बजे कोतवाली घंटाघर को सूचना प्राप्त हुई कि अवंतिका-2 सोसाइटी के थर्ड फ्लोर पर फ्लैट नंबर 202 में भीषण आग लगी हुई है तथा कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही तत्काल दो फायर टेंडर और स्थानीय पुलिस स्टाफ मौके पर रवाना किए गए। अवंतिका चौकी का पूरा स्टाफ भी घटनास्थल पर पहुंचा। पहुंचकर देखा गया कि फ्लैट के अंदर लोग फंसे हुए थे।

टीम ने तुरंत नीचे से मुख्य गेट तोड़ा, आग पर काबू पाया और लैडर की मदद से सभी फंसे हुए व्यक्तियों को सुरक्षित रूप से नीचे उतारा गया।उन्होंने आगे कहा कि आग पर काबू पाने के बाद घर को जब चेक किया गया तो पता चला कि तीन पालतू डॉग धुएं लगने के कारण अपनी जान गंवा चुके थे। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आगे की जांच एवं कारणों का पता लगाया जा रहा है।

--आईएएनएस

पीएसके

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi