Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में फिर उछाल, 7 मई को जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में फिर उछाल, 7 मई को जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

Newstrack 2 weeks ago

Gold Silver Price Today 7 May 2026: मध्य पूर्व में बदलते हालात, डॉलर में कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती खरीदारी के बीच 7 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है।

सर्राफा बाजार से लेकर MCX तक दोनों कीमती धातुओं के दाम ऊपर चढ़े हैं। ऐसे में अगर आप आज गहने खरीदने या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट सोना दिल्ली में 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं चांदी का भाव 2,54,500 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका-ईरान समझौते की संभावनाओं और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों का रुझान फिर से कीमती धातुओं की तरफ बढ़ा है।

7 मई 2026 गोल्ड-सिल्वर लेटेस्ट रेट (प्रमुख शहर)

शहर

24K सोना (10 ग्राम)

22K सोना (10 ग्राम)

18K सोना (10 ग्राम)

चांदी (1 किलो)

दिल्ली

₹1,51,440

₹1,38,850

₹1,13,630

₹2,65,000

मुंबई

₹1,51,310

₹1,38,700

₹1,13,480

₹2,65,000

कोलकाता

₹1,51,310

₹1,38,700

₹1,13,480

₹2,65,000

चेन्नई

₹1,53,280

₹1,40,500

₹1,17,200

₹2,70,000

लखनऊ

₹1,51,440

₹1,38,850

₹1,13,630

₹2,65,000

पटना

₹1,51,340

₹1,38,750

₹1,13,530

₹2,65,000

जयपुर

₹1,51,440

₹1,38,850

₹1,13,630

₹2,65,000

अहमदाबाद

₹1,51,340

₹1,38,750

₹1,13,530

₹2,65,000

पुणे

₹1,51,310

₹1,38,700

₹1,13,480

₹2,65,000

IBJA के अनुसार आज का सोने का भाव

कैरेट

रेट (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट

₹1,50,860

23 कैरेट

₹1,50,256

22 कैरेट

₹1,38,188

18 कैरेट

₹1,13,145

14 कैरेट

₹88,253

MCX में भी दिखी तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का जून वायदा भाव 87 रुपये की तेजी के साथ 1,52,219 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं चांदी का वायदा भाव 9,484 रुपये उछलकर 2,53,800 रुपये प्रति किलो हो गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार में अनिश्चितता कम होने और डॉलर कमजोर पड़ने से निवेशकों ने फिर से गोल्ड और सिल्वर में खरीदारी बढ़ाई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,663.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी 76.24 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

क्यों बढ़ रहे हैं सोना-चांदी के दाम?

जानकारों के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की खबरों से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इससे महंगाई को लेकर चिंता कुछ कम हुई, लेकिन सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना और चांदी की मांग मजबूत बनी हुई है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी का कहना है कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बावजूद निवेशक अभी भी सुरक्षित विकल्प के तौर पर कीमती धातुओं में पैसा लगा रहे हैं। वहीं एलकेपी सिक्योरिटीज के जतीन त्रिवेदी के अनुसार डॉलर में कमजोरी और वैश्विक बाजार की हलचल से सोने-चांदी को सपोर्ट मिला है।

खरीदारी से पहले ये बात जरूर जान लें

ज्वेलरी खरीदते समय केवल सोने का बेस रेट ही नहीं, बल्कि मेकिंग चार्ज, GST और हॉलमार्किंग भी कीमत को प्रभावित करते हैं। अलग-अलग शहरों में टैक्स और स्थानीय मांग के कारण रेट में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर से ताजा रेट जरूर कन्फर्म करें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi