Dailyhunt
Gonda News: Gonda में केरवा घाट के पास 150 सागौन पेड़ों की अवैध कटाई, वन माफियाओं पर बढ़ा संकट

Gonda News: Gonda में केरवा घाट के पास 150 सागौन पेड़ों की अवैध कटाई, वन माफियाओं पर बढ़ा संकट

Newstrack 1 week ago

Gonda News: जनपद के विकास खंड हलधरमऊ अंतर्गत केरवा घाट के पास फलाहारी कुट्टी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कटान का मामला सामने आया है। यहाँ लगभग 150 हरे-भरे सागौन पेड़ काटे जाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस तरह बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। अंधाधुंध कटाई से क्षेत्र की हरियाली तेजी से घट रही है, जिससे पर्यावरण संतुलन पर भी खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में वन माफिया बेखौफ सक्रिय हैं और उन्हें जिम्मेदार विभागों की कथित शह मिली हुई है। यही वजह है कि इतने बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोग चेतावनी दे रहे हैं कि यदि समय रहते अवैध गतिविधियों पर रोक नहीं लगी, तो क्षेत्र पूरी तरह बंजर हो सकता है। वन संपदा के लगातार नुकसान से वन्यजीवों के अस्तित्व पर भी खतरा बढ़ सकता है।

ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि वन माफियाओं पर लगाम लगाई जा सके। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके इशारे पर उजड़ रहा जंगल और जिम्मेदार विभाग अब तक मौन क्यों है?

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi