Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Hardoi News: दुकान की टीन काटकर चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, इलायची-बादाम और नकदी बरामद

Hardoi News: दुकान की टीन काटकर चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, इलायची-बादाम और नकदी बरामद

Newstrack 4 days ago

Firozabad News: फ़िरोज़ाबाद शिकोहाबाद। जसलई के एक अधेड़ की विषाक्त पदार्थ खाने से अचेत हो गया था। उसका आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। अधेड़ की मौत के बाद शव लेकर शिकोहाबाद पहुंचे परिजनों ने कार्यस्थल पर शव रखकर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा।

इस दौरान परिजनों ने विषाक्त पदार्थ खिलाने के साथ ही मारपीट का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अशोक कुमार यादव (50) पुत्र चिरंजी लाल निवासी ग्राम जसलई पिछले 5 - 6 साल से मुकुल महेश्वरी निवासी स्टेशन रोड पालीवाल चौराहा के यहां कार्य कर रहा था। आरोप है कि घर में चोरी होने पर उसके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान अधेड़ की मृत्यु

परिजन उसे आगरा के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह अधेड़ की मृत्यु हो गई। अधेड़ की मौत के बाद परिजन उसके शव को लेकर शिकोहाबाद आए जहां उन्होंने मकान मालिक के घर के गेट पर शव रखकर हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि अधेड़ पर चोरी का आरोप लगाकर उनका उत्पीड़न किया है।

परिजनों का कहना है कि जिसके कारण मृतक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों ने मकान स्वामी पर ही गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस बारे में मकान स्वामी मुकुल का कहना है कि उनकी सोमवार को तबीयत खराब हुई थी तो परिजन आकर उसे ले गए थे। घर में सीसीटीवी आदि लगे है। परिजनों के द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। मृतक के बेटों पर काफी कर्ज है इसलिए वह ऐसे आरोप लगा रहे हैं।

मृतक अशोक अपने पीछे पत्नी भानुमति देवी, बेटी गीता यादव, विकास यादव, मनोज कुमार, सुरभि को रोता बिलखता छोड़ गया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहना है कि अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi