Hardoi News: हरदोई पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरमान पुत्र स्वर्गीय नन्हे उर्फ नन्हौनू निवासी ग्राम कलेनापुर, थाना बिलग्राम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से अवैध गतिविधियों में शामिल था और अपने साथियों के साथ मिलकर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से समाज विरोधी कार्यों में संलिप्त रहने के आरोप हैं।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुरसा थाना पुलिस की ओर से आरोपी समेत दो लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में कोतवाली शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की गतिविधियों पर काफी समय से नजर रखी जा रही थी
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस के अनुसार अरमान का आपराधिक यू इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले से चोरी और चोरी के माल से जुड़े मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। इसके अलावा सुरसा थाना क्षेत्र में भी उसके विरुद्ध एक अन्य आपराधिक मामला दर्ज है।पुलिस का कहना है कि आरोपी की गतिविधियों पर काफी समय से नजर रखी जा रही थी और उसके खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी, कांस्टेबल सुधीर जांगिड़ तथा रिक्रूट कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि अपराध में संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई जारी है।

