Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Hardoi News: प्वाइंट जाम और पावर फेल से बघौली में 2 घंटे 38 मिनट खड़ी रही गरीब रथ

Hardoi News: प्वाइंट जाम और पावर फेल से बघौली में 2 घंटे 38 मिनट खड़ी रही गरीब रथ

Newstrack 1 week ago

Hardoi News: रेल संचालन में आई तकनीकी दिक्कत के चलते डाउन दिशा की 12212 गरीब रथ एक्सप्रेस को बघौली यार्ड में कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। ट्रेन के रुकने से यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।

रेल कर्मचारियों ने तकनीकी खामी को दूर करने के साथ ही इंजन की व्यवस्था कर ट्रेन को दोबारा रवाना कराया।जानकारी के अनुसार डाउन 12212 गरीब रथ एक्सप्रेस मसित स्टेशन से सुबह 4:44 बजे रवाना हुई थी। ट्रेन बघौली यार्ड की ओर बढ़ी तो लाइन नंबर एक और चार के प्वाइंट में समस्या आ गई। सुबह करीब 4:49 बजे ट्रेन को रोक दिया गया।

इस दौरान रेल परिचालन से जुड़े कर्मचारियों ने स्थिति की जांच शुरू की।बताया गया कि वायरलेस के जरिए सूचना दी गई कि ब्लॉक सेक्शन में एक गाय चपेट में आ जाने के कारण पावर में दिक्कत आई है। हालांकि जांच में दोनों ट्रैक अप और डाउन क्लियर बताए गए। इसके बाद प्वाइंट को दुरुस्त करने का काम किया गया। सुबह करीब 5:20 बजे प्वाइंट क्लियर होने के बाद ट्रेन को बघौली स्टेशन पर खड़ा कराया गया।

बालामऊ से दूसरा पावर मंगा कर गरीब रथ में जोड़ा गया

इसी दौरान ट्रेन के पावर फेल होने की समस्या सामने आई। इसकी सूचना वॉकी-टॉकी के माध्यम से संबंधित रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई। ट्रेन को आगे ले जाने के लिए बालामऊ स्टेशन से पावर की व्यवस्था की गई। यह पावर सुबह 6:11 बजे बघौली स्टेशन पहुंची।इसके बाद शंटिंग की प्रक्रिया पूरी कर अतिरिक्त पावर को सुबह 6:45 बजे 12212 गरीब रथ एक्सप्रेस से जोड़ दिया गया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद सुबह 7:24 बजे बघौली स्टेशन को मेमो दिया गया। इसके कुछ ही मिनट बाद, 7:27 बजे गरीब रथ एक्सप्रेस को बघौली स्टेशन से आगे के लिए रवाना कर दिया गया।इस तरह तकनीकी खराबी और पावर फेल होने के कारण ट्रेन को करीब ढाई घंटे से अधिक समय तक बघौली में रुकना पड़ा। हालांकि रेल कर्मचारियों की सक्रियता से प्वाइंट की समस्या दूर कर वैकल्पिक पावर की व्यवस्था की गई और ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू कराया गया। यात्रियों को ट्रेन के दोबारा चलने के बाद राहत मिली।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi