Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Heat Stroke Symptoms: लू के इन शुरुआती लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, जानें बचाव के उपाय

Heat Stroke Symptoms: लू के इन शुरुआती लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, जानें बचाव के उपाय

Newstrack 1 week ago

Heat Stroke Symptoms: देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

खासतौर पर हीट स्ट्रोक यानी लू लगने के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) और अन्य स्वास्थ्य संगठनों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेषज्ञों के अनुसार, हीट स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है।

हीट स्ट्रोक क्या है? (What Is Heat Stroke)

हीट स्ट्रोक एक गंभीर स्वास्थ्य स्थिति है, जो शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ने पर होती है। जब शरीर खुद को ठंडा रखने में असमर्थ हो जाता है, तब व्यक्ति को लू लग सकती है। यह स्थिति खासतौर पर तेज धूप, अधिक तापमान और लंबे समय तक गर्म वातावरण में रहने के कारण होती है।

शुरुआती लक्षणों को पहचानना जरूरी (Symptoms Of Heat Stroke)

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, हीट स्ट्रोक (Heat Stroke Symptoms) के कुछ शुरुआती संकेत समय रहते पहचान लिए जाएं तो स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सकता है। इनमें चिड़चिड़ापन, अधिक पसीना आना, शरीर का बहुत गर्म महसूस होना, घबराहट, उल्टी और पेशाब कम आना शामिल हैं। कई बार पेशाब का रंग पीला पड़ना भी डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है। बच्चों में लगातार रोना और बेचैनी भी गर्मी के असर का संकेत हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सावधानी बरतना जरूरी है।

गंभीर लक्षणों में तुरंत लें मदद (Heatwave Symptoms)

यदि किसी व्यक्ति को सुस्ती, बेहोशी, दौरे पड़ना, बार-बार उल्टी या दस्त, तेज सांस चलना या दिल की धड़कन बढ़ने जैसी समस्याएं होने लगें तो यह गंभीर हीट स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी स्थिति में मरीज को तुरंत ठंडी या छायादार जगह पर ले जाना चाहिए। शरीर को गीले कपड़े से ठंडा करें और ओआरएस (ORS) या अधिक तरल पदार्थ पिलाएं। यदि स्थिति में सुधार न हो तो तुरंत अस्पताल ले जाना जरूरी है।

इन लोगों को ज्यादा सावधानी की जरूरत (Heatwave Health Tips)

डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इसलिए इनके खानपान, पानी और आराम का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

हीट स्ट्रोक से बचने के आसान उपाय (Heat Stoke Preventions Tips)

स्वास्थ्य विशेषज्ञ दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह देते हैं। हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनना फायदेमंद होता है। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और नारियल पानी, छाछ व नींबू पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा तला-भुना और भारी भोजन खाने से बचना चाहिए। घर और ऑफिस को ठंडा रखने की कोशिश करें और जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें।

आपके लिए ये बहुत जरूरी है कि गर्मी के मौसम में थोड़ी सी सावधानी और जागरूकता हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से बचाने में मदद कर सकती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi