Hera Pheri 3 Movie: कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी 3 का ऑफशियल ऐलान जब से हुआ है, तभी से फिल्म से जुड़ी तरह-तरह की खबरें आ रहीं हैं। कुछ दिन पहले ही सुनने में आया था कि अब हेरा फेरी 3 बनने में देरी होगी, क्योंकि फिल्म के राइटर रोहन शंकर ने कहा था कि लीगल कारणों से फिल्म में देरी हो रही है, लेकिन फिर शंकर ने खुद बताया कि उन्होंने ऐसा कुछ बयान नहीं दिया, सब अफवाहें फैलाई जा रहीं हैं और अब अभिनेता परेश रावल ने खुद रिवील कर दिया है कि हेरा फेरी 3 कब तक आएगी।
कब आएगी हेरा फेरी 3
परेश रावल इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं, जो 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, फिल्म में अक्षय कुमार भी लीड रोल में हैं। भूत बंगला फिल्म का प्रमोशन जोरों से किया जा रहा है, इसी दौरान ही परेश रावल ने अपनी फिल्म "हेरा फेरी 3" के बारे में बात की।

परेश रावल ने हेरा फेरी 3 के बारे में बात करते हुए कहा, "आप कुछ भी मत सुनिए....हेरा फेरी 3 आ रही है, मैं जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करूंगा।" परेश रावल ने साफ कह दिया कि फिल्म को लेकर जितनी भी खबरें आ रहीं हैं, सब महज अफवाह है, हेरा फेरी 3 बन रही है और जल्द ही दर्शकों के सामने होगी। बता दें कि हेरा फेरी 3 में वहीं पुराने स्टार कास्ट ही नजर आएंगे, जी हां! अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी।
बता दें कि परेश रावल ने बीच में ही फिल्म छोड़ दी थी, जिसकी वजह से दर्शकों को बड़ा झटका लगा था, मामला कोर्ट तक जा पहुंचा था, लेकिन फिर सब मामला क्लियर हो चुका है, परेश रावल फिर से फिल्म में वापसी कर चुके हैं और अब अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए दर्शक एक्साइटेड हैं। हेरा फेरी 3 का निर्देशन प्रियदर्शन ही करेंगे, फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है, हालांकि इस वक्त प्रियदर्शन और अक्षय कुमार अपनी फिल्म "भूत बंगला" को प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। भूत बंगला के रिलीज होते ही हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू होगी और जहां तक है ये फिल्म अगले साल की शुरुआत में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।

