Dailyhunt

ICSE 10th 12th Results 2026: 11 बजे जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करें 1 क्लिक में मार्कशीट डाउनलोड

Newstrack 1 week ago

ICSE 10th 12thBoard Results 2026: Council for the Indian School Certificate Examinations द्वारा आज सुबह 11 बजे ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

रिजल्ट जारी होते ही छात्र इसे ऑनलाइन देख सकेंगे। बोर्ड ने परिणाम चेक करने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट cisce.org official website और DigiLocker प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया है।

ऑनलाइन ऐसे करें रिजल्ट चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट या DigiLocker पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर जाकर अपना कोर्स (ICSE या ISC) चुनें। फिर UID, Index Number और कैप्चा कोड दर्ज करें। सभी जानकारी भरने के बाद "Show Result" पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, जहां आप अपने अंक देख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर "Print Result" विकल्प का उपयोग करके मार्कशीट का प्रिंटआउट भी निकाला जा सकता है।

डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करना आसान

छात्र अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से तुरंत अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रक्रिया बेहद सरल है और कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है। डिजिटल कॉपी भविष्य में काम आने के लिए सुरक्षित रखी जा सकती है।

रीचेकिंग और इम्प्रूवमेंट का विकल्प

अगर किसी छात्र को अपने प्राप्त अंकों से संतुष्टि नहीं होती है, तो वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जो छात्र किसी विषय में सफल नहीं हो पाए हैं, उनके लिए इम्प्रूवमेंट परीक्षा का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। इससे छात्रों को अपना साल बचाने और बेहतर प्रदर्शन का एक और मौका मिलेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi