Dailyhunt
Inshallah Movie पर फिर से काम करेंगे संजय लीला भंसाली Salman Khan की जगह ली इस सुपरस्टार ने

Inshallah Movie पर फिर से काम करेंगे संजय लीला भंसाली Salman Khan की जगह ली इस सुपरस्टार ने

Newstrack 3 days ago

Sanjay Leela Bhansali Inshallah Movie : संजय लीला भंसाली जोकि एक मशहूर डायरेक्टर हैं। हालहि में उनकी हीरामंडी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। जोकि एक वेब-सीरीज है और नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

तो वहीं संजय लीला भंसाली इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर पर काम कर रहे हैं। जिसमें आलिया भट्ट, रणवीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में हैं। तो वहीं फिल्म की रिलीज डेट जारी कर दी गई है। फिल्म अगले साल 21 जनवरी 2027 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज होगी। तो वहीं अब जाकर संजय लीला भंसाली की काफी लंबे समय से बंद हुई फिल्म Inshallah Movie पर अपडेट सामने आया है।

संजय लीला भंसाली शुरू करेंगे इस एक्टर के साथ इंशाअल्लाह फिल्म (Sanjay Leela Bhansali Inshallah Movie Cast)-

संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्ला को लेकर सोशल मीडिया पर एक अपडेट शेयर किया है। कई वर्षों की अनिश्चितता के बाद, फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'इंशाल्लाह' एक बार फिर से शुरू होने वाली है - इस बार मुख्य कलाकारों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मूल रूप से सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ घोषित इस फिल्म की तैयारियां लगभग सात साल पहले शुरू हुई थीं। हालांकि, संजय लीला भंसाली और सलमान खान के बीच कथित रचनात्मक मतभेदों के कारण फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही बंद कर दी गई थी।

जिसके पीछे की वजह बताई जा रही थी कि फिल्म में सलमान खान जोकि एक बड़े उम्र के व्यक्ति हैं और वो आलिया भट्ट जोकि की एक छोटी उम्र की लड़की हैं। उनके बीच में रोमांस दिखाया जाएगा। सलमान खान आलिया भट्ट के साथ रोमांस करने के लिए नहीं तैयार हुए। जिसकी वजह से फिल्म को बंद कर दिया गया। तो वहीं अब जाकर संजय लीला भंसाली ने शाहरूख खान संग बात की है। अब वो इस फिल्म को सलमान खान की जगह शाहरूख खान के साथ बनाएंगे। शाहरूख खान और आलिया भट्ट के बीच रोमांस दिखाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी और फिल्म कब आएगी इसपर अभी अपडेट सामने नहीं आए हैं।

शाहरूख खान और आलिया भट्ट की फिल्म (Shahrukh Khan Alia Bhatt Movie)-

शाहरूख खान और आलिया भट्ट ने इससे पहले भी फिल्मों में काम किया है। दोनों को डियर जिंदगी में साथ देखा गया था। जिसमें शाहरूख खान ने आलिया भट्ट के डॉक्टर के रूप में नजर आए थे। जो उनको स्ट्रेस की स्थिति से बाहर निकालता है। और खुद से प्यार करना सीखता है। यदि दोनों इंशाअल्ला मूवी में काम करते हैं। तो ये उनकी दूसरी फिल्म होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi