Dailyhunt
इस ग्लोबल स्टार के बैग में हमेशा रहता है हनुमान चालीसा, कहा- महसूस करती हैं सुरक्षित

इस ग्लोबल स्टार के बैग में हमेशा रहता है हनुमान चालीसा, कहा- महसूस करती हैं सुरक्षित

Newstrack 2 weeks ago

Priyanka Chopra Hanuman Chalisa: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा अक्सर लाइमलाइट का हिस्सा रहतीं हैं, फिलहाल इन दिनों वे अपनी फिल्म वाराणसी मूवी को लेकर सुर्खियों में बनीं हुईं हैं, जो अगले साल अप्रैल महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देगी, इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाल ही के एक इंटरव्यू में ऐसी बात बताई है, जिसे सुन उनके फैंस इंप्रेस हो गए हैं, आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्या कहा है।

प्रियंका चोपड़ा के बैग में रहता है हनुमान चालीसा

प्रियंका चोपड़ा की लाइफस्टाइल या पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात फैंस जानना पसंद करते हैं, वहीं अब हाल ही में उन्होंने अपने बैग का एक सीक्रेट खोल दिया, जिसे सुन फैंस उनके दीवाने बन गए। जी हां! दरअसल वोग ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि वे अपने बैग में क्या क्या चीजें लेकर चलती हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो में अपने टोट बैग की झलक ही दिखा दी, उनके बैग में काले धागे से लेकर हनुमान चालीसा समेत मेकअप वाली चीजें भी नजर आईं। प्रियंका ने बताया कि वह अपने बैग में हमेशा एक छोटी-सी हनुमान चालीसा रखती हैं, जिसे वह अपनी सुरक्षा और पॉजिटिव एनर्जी का स्रोत मानती हैं। उन्होंने बताया कि काला धागा भी रखती हैं, जो उन्हें बुरी नजर से बचाता है। प्रियंका चोपड़ा कई बार बता चुकीं हैं कि उनकी भगवान के प्रति अटूट आस्था है, वे विदेश में रहकर भी गणेशोत्सव से लेकर नवरात्रि सब कुछ अच्छे से मनाती हैं, इतना ही नहीं अपनी बेटी मालती को भी वे पूजा पाठ सिखाती हैं। प्रियंका चोपड़ा जैसी ग्लोबल स्टार के बैग में हनुमान चालीसा देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें हैं।

प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो वे जल्द ही अपनी हिट सीरीज सिटाडेल के सीजन 2 में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ रिचर्ड मैडेन भी अहम भूमिका में हैं। प्रियंका की ये सीरीज 6 मई 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके साथ ही वे कई सालों बाद हिंदी सिनेमा की दुनिया में वापसी कर रहीं हैं, वे पैन इंडिया फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में हैं, फिल्म का निर्देशन राजामौली ने किया है, जो 2027 की अप्रैल में रिलीज होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi