Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jalaun Accident News: जालौन के गोरन नहर पुल पर बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, नौ यात्री घायल

Jalaun Accident News: जालौन के गोरन नहर पुल पर बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, नौ यात्री घायल

Newstrack 1 week ago

Jalaun Accident News: जालौन में बस और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में नौ यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

दोपहर ट्रक संख्या यूपी-77 एएन-9301 का चालक धीरेंद्र सिंह, निवासी जहानगीरपुर (कानपुर देहात), उरई से कोटरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान डकोर कोतवाली क्षेत्र के गोरन नहर पुल के पास सामने से आ रही रोडवेज बस संख्या यूपी-71 बी-9869 से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए।घायलों में कमला पत्नी राजेंद्र, जिजी पुत्र शेखर, फूलन पत्नी मनोज, रामसिंह पुत्र विजय सिंह, रामदेवी पत्नी पवन, सत्यप्रकाश पुत्र छदामी, रिहान पत्नी इसरार और अमरेंद्र पुत्र महेशचंद्र सहित कुल नौ लोग शामिल हैं।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर राजीव कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक डकोर देवेंद्र सिंह और काविलपुरा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया।प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीओ सिटी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में किसी की मृत्यु नहीं हुई है और सभी घायलों का उपचार जारी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi