Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jalaun News: जालौन में रिंकू सिंह राही के तबादले के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा

Jalaun News: जालौन में रिंकू सिंह राही के तबादले के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा

Newstrack 1 week ago

Jalaun News: जालौन पूर्व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम रिंकू सिंह राही के तबादले के विरोध में सैकड़ों युवाओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने उनके स्थानांतरण पर पुनर्विचार की मांग करते हुए शासन तक जनता की भावनाएं पहुंचाने की अपील की।

पूर्व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम रिंकू सिंह राही के हालिया तबादले के विरोध में शनिवार को जालौन में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि कुछ दिन डीएम ने रिंकू सिंह राही को जालौन से हटाकर उरई में एसडीएम न्यायक के पद पर तैनात किया था। उनके स्थानांतरण के बाद क्षेत्र में लगातार विरोध के स्वर उठ रहे हैं।

शनिवार को युवा बराही देवी मेला ग्राउंड में एकत्र हुए, जहां से उन्होंने जुलूस निकालते हुए तहसील परिसर तक मार्च किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रिंकू सिंह राही के समर्थन में नारेबाजी की और उनके तबादले पर नाराजगी जताई। बाद में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम राकेश कुमार सोनी को सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि रिंकू सिंह राही ने जालौन में अपने कार्यकाल के दौरान जनहित से जुड़े अनेक कार्य किए, जिससे आम जनता, विशेषकर युवाओं के बीच उनकी सकारात्मक छवि बनी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनके स्थानांतरण से क्षेत्र के लोगों में निराशा है। उन्होंने शासन से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने और जनता की भावनाओं का सम्मान करने की मांग की।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi