Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jaunpur News: हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, सरपतहां पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

Jaunpur News: हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, सरपतहां पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

Newstrack 1 week ago

Jaunpur News: जनपद जौनपुर की सरपतहां थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सरपतहां पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रतन धरिकार उर्फ बेनवंशी पुत्र जवाहिर धरिकार, निवासी पट्टीनरेन्द्रपुर, थाना सरपतहां के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना सरपतहां में मुकदमा अपराध संख्या 131/2026 के तहत हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी से आवश्यक पूछताछ की गई तथा विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रदुम्ममणि त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल ओम तिवारी, कांस्टेबल नरेंद्र यादव तथा आरक्षी अजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें सक्रिय हैं और अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi