Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

JEE Advanced Result: जेईई एडवांस रिजल्ट का इंतजार होगा खत्म, कल आएंगे परिणाम और आंसर की

Newstrack 1 week ago

JEE Advanced Result: EE Advanced 2026 परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को किया गया था। इस प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों के लिए अब रिजल्ट का इंतजार लगभग खत्म होने वाला है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) द्वारा कल सुबह 10 बजे परिणाम जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

फाइनल आंसर की भी होगी जारी

रिजल्ट के साथ ही IIT रुड़की द्वारा फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। यह अंतिम उत्तर कुंजी होगी, जिसके बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति (ऑब्जेक्शन) स्वीकार नहीं की जाएगी। इसी फाइनल आंसर की के आधार पर छात्रों के परिणाम तैयार किए गए हैं।

ऐसे कर सकेंगे JEE Advanced 2026 रिजल्ट डाउनलोड

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।

होमपेज पर "JEE Advanced 2026 Result" लिंक पर क्लिक करें।

अब अपनी लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट निकाल लें।

AAT 2026 और JoSAA प्रक्रिया की भी शुरुआत

IIT रुड़की की ओर से आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया भी 1 जून से शुरू होगी, जो 2 जून तक चलेगी। इसके बाद JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया भी 2 जून से प्रारंभ की जाएगी। AAT परीक्षा 4 जून 2026 को आयोजित की जाएगी और इसका परिणाम 7 जून 2026 को घोषित किया जाएगा। इसके बाद छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न IIT और अन्य तकनीकी संस्थानों में प्रवेश का अवसर मिलेगा।

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट और काउंसलिंग से जुड़ी हर अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi