Dailyhunt
Jhansi News :  झांसी में 21 किलो गांजा संग तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल चोर भी पकड़ा गया

Jhansi News : झांसी में 21 किलो गांजा संग तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल चोर भी पकड़ा गया

Newstrack 1 week ago

Jhansi News : राजकीय रेलवे पुलिस और रेल सुरक्षा बल ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अंतर्राज्यीय बाबा गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। यह गांजा रायपुर से लाकर दिल्ली ले जाया जा रहा था।

इस गांजा की कीमत दस लाख 25 हजार से अधिक है। गिरफ्तार किए गए बाबा तस्कर को अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजा गया।

पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ के आदेशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में ट्रेनों में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सलीम खान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी के नेतृत्व में गठित जीआरपी टीम ने रेलवे स्टेशन झांसी सर्कुलिंटिग एरिया से एक अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार कर लिया।

रेलवे पुलिस के मुताबिक तुलसी दास शुक्ला निवासी हाउस नं0 4 स्ट्रीट नम्बर 5 सीआरपी कैम्प बिहारिपुर एक्सटेन्स, बिहारीपुर, उत्तर पूर्व दिल्ली मूल पता बिलाड़ी थाना हरैया जिला बस्ती, वर्तमान पता रामपारख गौरव सिटी लोनी थाना ट्रोनिका सिटी राम पारख गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से 20.546 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। रेलवे पुलिस के मुताबिक बाबा ने बताया कि यह गांजा रायपुर से लाकर दिल्ली में जाकर एक अज्ञात व्यक्ति को बेच देता हूं। उसने बताया कि उसे रायपुर में एक लड़की ने गांजा लाकर दिया था। गांजा के इस धंधे में पकड़े जाने के डर से कोई अपना नाम नहीं बताया। वह काफी दिनों से गांजा की तस्करी कर रहा हूं।

इस टीम को मिली है सफलता

जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक रावेन्द्र कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक राहुल सिंह, मुख्य आरक्षी अमित तिवारी, वीर विक्रम सिंह, आरक्षी भाष्कर शुक्ला, अनिल कुमार व आरपीएफ की डिटेक्टिव विंग के सहायक उपनिरीक्षक नवीन कुमार, मुख्य आरक्षी तौफीक खान, आरक्षी सुरेन्द्र सिंह विष्ठ, गुरमीत सिंह व दशरथ सिंह शामिल रहे है।

एक बदमाश गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल फोन बरामद

राजकीय रेलवे पुलिस ने चोरी का मोबाइल रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजा गया।पुलिस अधीक्षक रेलवे, के निर्देशन में चोरी/लूट/जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जीआरपी टीम ने रेलवे स्टेशन झाँसी के इण्डियल ऑयल डीजल स्टोर के पास सड़क के फुटफाथ से एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक अदद एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर लिया। रेलवे पुलिस के मुताबिक हाथरस के मोहल्ला बालापट्टी के स्थित प्रकाश टाकीज के पीछे रहने वाले होतीलाल बघेल को गिरफ्तार कर लिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi