Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jhansi News :  खाकी के सामने गुंडई, पीआरडी जवान से मारपीट कर कैश लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Jhansi News : खाकी के सामने गुंडई, पीआरडी जवान से मारपीट कर कैश लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Newstrack 4 months ago

Jhansi News : खाकी के सामने गुंडई करने वाले चार युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से लूटा गया कैश आदि माल बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश किया। यहां से उनको जेल भेजा गया।

मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरा निवासी दयाशंकर वर्मा ने नवाबाद थाने में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि वह पीआरडी जवान के पद पर तैनात हूं। उसकी ड्यूटी गल्ला मंडी के पास लगी हुई थी। तभी चार लोग आए और उससे गाली गलौज की। मना करने पर विरोध करने पर पिटाई की। बाद में विपक्षियों ने उधार के रुपयों पर ब्याज की वसूली करने लगे।

इसका विरोध करने पर विपक्षियों ने उसकी पिटाई की और वर्दी के जेब फाडकर 1700 कैश लूटकर सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस ने नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा के कुरयाना मोहल्ले में रहने वाले प्रशान्त वर्मा उर्फ गोलू, रिषभ वर्मा, कोतवाली थाना क्षेत्र के सागर गेट अंदर पानी की टंकी के पास रहने वाले मोहित अमरया व अमित वर्मा के खिलाफ धारा 309 (6) / 121 (1)/ 132/ 352/ 351 (3)/ 317 (2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया कैश भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को अदालत में पेश किया। यहां से उनको जेल भेजा गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi