Dailyhunt
'झूठ पे झूठ बोल रही मोदी सरकार...', Gas Crisis को लेकर भड़की नेहा सिंह राठौर ने भाजपा को लगाई लताड़, कहा- 'बेशर्मी की हद है'

'झूठ पे झूठ बोल रही मोदी सरकार...', Gas Crisis को लेकर भड़की नेहा सिंह राठौर ने भाजपा को लगाई लताड़, कहा- 'बेशर्मी की हद है'

Newstrack 1 month ago

Neha Singh Rathore Tweet: भोजपुरी की जानी-मानी लोकगायिका और सोशल मीडिया पर अपने तीखे राजनीतिक व्यंग्यों के लिए चर्चित Neha Singh Rathore एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में तेल और गैस की कीमतों के मुद्दे पर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

तेल-गैस पर तंज, सरकार पर सवाल

नेहा सिंह ने अपने X अकाउंट पर लिखा, "तेल-गैस छोड़िये… बेहयाई, बेशर्मी और निर्लज्जता की भी कोई कमी नहीं है। देश की आधी आबादी को फिर से लाइन में लगाकर ये लोग झूठ पे झूठ बोलते जा रहे हैं… बाकी गैस-तेल की हालत तो पूरा देश देख ही रहा है! लानत है।" उनके इस व्यंग्यपूर्ण और कटाक्ष भरे ट्वीट ने सोशल मीडिया पर बहस का माहौल बना दिया है।

सोशल मीडिया यूज़र्स की प्रतिक्रियाएँ

लोकगायिका के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थक और आलोचक दोनों सक्रिय हो गए हैं। कई यूज़र्स ने उनके बयान का समर्थन किया और सरकार पर दबाव बनाने की बात कही। वहीं कुछ लोगों ने उनके तीखे अंदाज और आलोचनात्मक शैली को लेकर विरोध भी जताया।

विवादों से पुरानी नाता

नेहा सिंह राठौर पहले भी कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रख चुकी हैं। उनके व्यंग्यात्मक गीत और सोशल मीडिया पोस्ट उन्हें बार-बार विवादों में ले आए हैं। उनके गीत "UP Mein Ka Ba" और "Bihar Mein Ka Ba" ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और सोशल मीडिया पर व्यापक लोकप्रियता हासिल कराई।

लोकगायिका की पहचान

नेहा सिंह राठौर अपनी कला और राजनीतिक व्यंग्य के कारण आज सिर्फ भोजपुरी लोकगायिका नहीं बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी बन गई हैं। उनका अंदाज सीधे मुद्दे पर सवाल उठाने वाला और समाज में व्यंग्य के माध्यम से जागरूकता फैलाने वाला माना जाता है। इस नए ट्वीट ने फिर से साबित कर दिया है कि उनका राजनीतिक व्यंग्य लोगों के बीच तुरंत चर्चा का विषय बन जाता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi