Kajal Raghwani Ki Shaadi: भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी अक्सर चर्चाओं में रहतीं है, खेसारी लाल यादव के फैंस उन्हें आज तक उनका नाम लेकर ट्रोल करते रहते हैं, बता दें कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी रिलेशनशिप में रह चुके हैं, शादीशुदा होने के बाद भी खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी संग नजदीकियां बढ़ाई, और फिर खेसारी लाल ने उन्हें धोखा दिया, काजल राघवानी खुद कई बार खेसारी लाल यादव पर धोखा देने का आरोप लगा चुकीं हैं, वहीं अब इसी बीच काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर लोगों को हैरान कर दिया है, चलिए जानते हैं कि क्या काजल राघवानी ने सच में शादी कर ली है।
काजल राघवानी ने कर ली शादी
भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी की शादी का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहें हैं, वहीं इसी बीच काजल राघवानी ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है, जिसने उनके फैंस के होश उड़ा दिए हैं, जी हां! दरअसल काजल राघवानी उस पोस्ट में भोजपुरी के एक जाने माने अभिनेता संग दुल्हन के रूप में सजी धजी और गले में वरमाला पहले हुए खड़ी नजर आ रहीं हैं। काजल राघवानी की इस तस्वीर को देख उनके बहुत से फैंस बधाई भी देने लगे हैं और चर्चा होने लगी है कि क्या काजल राघवानी ने शादी कर ली है?
वहीं अब काजल राघवानी की इस वायरल तस्वीर का सच हम आपको बताएं तो ये तस्वीर काजल राघवानी की अपकमिंग फिल्म "प्रेम विवाह" का है, जी हां! काजल राघवानी ने प्रेम विवाह मूवी का पोस्टर शेयर किया है, पोस्टर में काजल राघवानी के साथ भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू नजर आ रहें हैं। पोस्टर के साथ काजल राघवानी ने बताया कि इस फिल्म का ट्रेलर 28 मार्च को जारी किया जाएगा। काजल राघवानी और अरविंद अकेला कल्लू की ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं काजल राघवानी के फैंस को बता दें कि उनकी शादी अब तक नहीं हुई है, ये बस उनकी फिल्म का पोस्टर है।

