Dailyhunt
Kajol सबके सामने भड़की Ajay Devgn की इस हरकत पर वीडियो देख लोगों ने कहा- ओवरएक्टिंग

Kajol सबके सामने भड़की Ajay Devgn की इस हरकत पर वीडियो देख लोगों ने कहा- ओवरएक्टिंग

Newstrack 1 week ago

Kajol Video: बॉलीवुड की मशहूर कपल अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल जो अक्सर किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। जैसा कि सभी को पता है कि काजोल अपनी बड़बोले पन की वजह से अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती है।

वो स्टेज पर हो या कहीं भी उनको जो बोलना होता है वो बोल देती है। वो दिखावा नहीं करती है। उनकी इन्हीं क्यूट अदाओं से उनके फैंस उनको काफी पसंद करते हैं। तो वहीं अब जाकर अजय देवगन(Ajay Devgn) की पत्नी काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से वो ट्रोल हो रही है।

काजोल सबके सामने अजय देवगन पर भड़की वीडियो वायरल (Kajol Angry On Ajay Devgn Video Viral)-

बॉलीवुड की मशहूर अदाकार काजोल (Kajol) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काजोल एक अवॉर्ड शो का हिस्सा बनी हैं। जहाँ पर उनको उनके पति अजय देवगन के द्वारा अवॉर्ड दिया जा रहा था। अजय देवगन काजोल को स्टेज पर बुलाते हैं। और उनको अवॉर्ड देते हैं। Kajol अवॉर्ड लेती हैं और स्पीच देने लगती हैं। जिसके बाद वहाँ अजय देवगन के पास में मौजूद चंकी पांडे उनसे कुछ कहते हैं। जिसकी वजह से वो उनकी बात सुनने लगते हैं। जिसके बाद काजोल जैसे ही अजय देवगन को देखती हैं कि वो उनकी स्पीच की तरफ ध्यान नहीं देते हैं। जिसपर अजय देवगन पर वो चिल्ला देती हैं और कहती हैं कि पहले वो उनकी स्पीच पूरी सुने, जैसा कि आप काजोल का ये वीडियो देख सकते हैं।

Kajol और Ajay Devgn का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आता है। काजोल के फैंस उनकी इस हरकत पर उनको क्यूट और नैचुरल बोलते हैं। तो वहीं अन्य नेटजिन्स उनको ट्रोल करती हुई नजर आती हैं। कुछ यूजर काजोल की इस हरकत को ओवरएक्टिंग कहते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Newstrack Journalism Hindi